NSE IPO Allotment Status: एनएसई आईपीओ का अलॉटमेंट आज, BSE-NSE पर कैसे चेक करें स्टेट्स

NSE IPO Allotment Status: एनएसई आईपीओ का अलॉटमेंट आज, BSE-NSE पर कैसे चेक करें स्टेट्स


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का ₹22,569 करोड़ का IPO पूरा हो चुका है. तीन दिन तक चले इस इश्यू को निवेशकों की ओर से कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. शुरुआत में आईपीओ को लेकर रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन आखिरी दिनों में बड़े इंस्टिट्यूशन बॉयर्स की दिलचस्पी देखने को मिली.

आईपीओ में रिटेल निवेशकों का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ. अब निवेशकों की नजर NSE IPO के अलॉटमेंट पर है. IPO का अलॉटमेंट आज यानी 22 सितंबर को तय होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 23 सितंबर को क्रेडिट हो सकते हैं. इसके बाद NSE के शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग 24 सितंबर को होगी.

5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ NSE IPO

NSE के IPO को सभी कैटेगरी के निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कुल इश्यू 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB का हिस्सा 12.68 गुना भरा. नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 6.55 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.39 गुना और कर्मचारियों का हिस्सा 2.40 गुना सब्सक्राइब हुआ.

कितना था IPO का प्राइस बैंड?

NSE IPO के लिए प्रति शेयर ₹1,700 से ₹1,785 का प्राइस बैंड तय किया गया था. अगर ऊपरी प्राइस बैंड ₹1,785 को आधार माना जाए तो NSE की वैल्यू करीब ₹4.41 लाख करोड़ है. यह IPO भारत के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू और 2026 का अब तक का सबसे बड़ा IPO बताया गया है.

ऐसे चेक करें NSE IPO का अलॉटमेंट

अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए तीन ऑप्शन दिए गए हैं.

BSE पर कैसे चेक अलॉटमेंट?

BSE की IPO स्टेटस सुविधा पर जाकर ‘Equity’ ऑप्शन चुनें.

इसके बाद NSE IPO चुनकर PAN या एप्लीकेशन नंबर के जरिए स्टेटस चेक कर सकते हैं.

NSE पर कैसे चेक अलॉटमेंट?

निवेशक NSE के IPO Bid Verification मॉड्यूल के जरिए भी अपनी एप्लीकेशन और अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

यहां PAN या एप्लीकेशन नंबर की मदद ली जा सकती है.

कब होगी लिस्टिंग?

जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर 23 सितंबर को क्रेडिट होने की उम्मीद है. इसके अगले दिन यानी 24 सितंबर को NSE के शेयर BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे.

NSE IPO के पूरा होने के बाद अब निवेशकों के लिए सबसे अहम तारीख 22 सितंबर है, जब अलॉटमेंट का आधार तय होने की उम्मीद है. जिन निवेशकों ने इस IPO में अप्लाई किया है, वे अलॉटमेंट जारी होने के बाद रजिस्ट्रार, BSE या NSE की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.



Source link