Last Updated:
MP Cabinet Decision: मध्य प्रदेश कैबिनेट में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं. अब एमपी की हर विधानसभा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे. इसके लिए 940 करोड़ का बजट रखा गया है. बताया जा रहा है कि इसमें कोच सहित सारी सुविधा मौजूद रहेगी. अब इसके बनने से एथलीट दूर नहीं भटकना होगा और वह अपनी विधानसभा में ही प्रैक्टिस कर सकेंगे.
मध्य प्रदेश की हर विधानसभा में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (एआई तस्वीर)
Madhya Pradesh Cabinet Decision: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है, जिसमें कई प्रदेश के विकास और कई योजनाओं को लागू करने के बारे में फैसला लिया गया है. इसके अलावा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट में जो भी फैसले हुए हैं. उनके बारे में मंत्री चैतन्य कश्यप ने जानकारी दी है. बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे ज्यादा 32 करोड़ 79 लाख दीये मध्य प्रदेश में जले हैं. अकेले उज्जैन में 32 लाख दीये जलाए गए थे.
इसके अलावा मध्य प्रदेश में 1100 स्थानों पर रक्तदान हुआ था. वहीं उज्जैन में 25 हजार यूनिट रक्तदान हुआ था. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि 24 और 25 सितंबर को बड़नगर से वाराणसी से मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी. तब पीएम बाइकर्स से मिलेंगे. वहीं त्योहारों के बीच इस हफ्ते का जनविश्वास अभियान 26 सितंबर को रहेगा.
मध्य प्रदेश के हर विधानसभा में मौजूद रहेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
खेलों के बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया है. बताया गया है कि अब हर विधानसभा में मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा. इसके लिए 940 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है. जहां 10 एकड़ जमीन मौजूद है. वहां इंडोर-आउटडोर कॉम्प्लेक्स 7 करोड़ से बनेंगे. इसमें स्पोर्ट्स कोच से लेकर सारी व्यवस्थाएं रहेंगी. अभी 140 विधानसभा में इस स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नहीं हैं. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच से लेकर सारी व्यवस्थाएं मौजूद रहेंगी.
15 हजार से ज्यादा बसें चलाने का प्लान पास
वहीं परिवहन विभाग के अंतर्गत 25 सितंबर को भोपाल से 350 बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी शामिल होंगे. बताया गया है कि एक मार्च तक एक हजार बस चलाई जाएंगी. वहीं 2030-31 तक करीब 15 हजार बस चलाने का प्लान भी कैबिनेट में पास हुआ है. वहीं बस ऑपरेटर्स के सहयोग से योजना चलाई जाएगी. लेकिन इस दौरान पूरी मॉनिटरिंग सरकार की रहेगी.
इंदौर से जबलपुर के बीच बनेंगे 4 बड़े कॉरिडोर
इंदौर से जबलपुर के बीच 4 बड़े कॉरिडोर बनाने का प्लान भी कैबिनेट से पास हुआ है. बताया जा रहा है कि इससे 2 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.
सिंगरौली और रतलाम में एयरपोर्ट बनाने का भेजा जाएगा प्रस्ताव
पावर मैनेजमेंट में 2037 की मांग को देखते हुए 2800 मेगावाट थर्मल पॉवर जनरेट करने का फैसला भी कैबिनेट से हुआ है. 9061 करोड़ की योजनाओं को जारी रखने की अनुमति भी मिलेगी. इसके अलावा एक नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाएगा. बताया गया है कि यह पूरी तरह से कृषि पर केंद्रित रहेगा. वहीं सिंगरौली और रतलाम में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा जाएगा.