Jamui Encounter News | Operation Langda

Jamui Encounter News | Operation Langda


Last Updated:

Operation Langda Starts after Jamui Molestation incident: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से अभद्रता के मुख्य आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. यूपी पुलिस के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तर्ज पर हुई इस कार्रवाई के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव बैकफुट पर नजर आ रहे हैं, वहीं सीएम सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस ने इस गिरफ्तारी से चैन की सांस ली है. जानिए बिहार में कैसे ‘ठोको’ अभियान हो गया शुरू?

Zoom

यूपी के बाद बिहार में भी ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ शुरू.

पटना. जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुए अभद्रता मामले में बिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर कर दिया है. 19 सितंबर को एक वीडियो वायरल होने के बाद सूबे की राजनीति उबल पड़ी थी. इस वीडियो के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखे हमले बोले थे. हालांकि, मंगलवार को बिहार पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया, इसके बाद तेजस्वी यादव का कोई बयान नहीं आया है. मंगलवार को जमुई पुलिस की विशेष जांच टीम ने जब मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर हमला बोल दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर जिंदा गिरफ्तार कर लिया. बिहार पुलिस की इस कार्रवाई ने यूपी पुलिस की ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ यानी हाफ एनकाउंटर की याद ताजा कर दी है.

19 सितंबर 2026 की शाम जमुई में हुई घटना ने पूरे बिहार और देश को हिला दिया. जमुई में 10वीं के दो नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग के बाद मड़वा पहाड़ पर फोटो खिंचवाने गए थे. वापसी में स्कूटी पर जा रहे थे कि एक समूह ने उन्हें रोक लिया. मॉरल पुलिसिंग के नाम पर लड़के को पीटा गया, लड़की के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की गई. एक आरोपी ने लड़की को निजी अंगों से पकड़कर उठाया. पूरा दृश्य वीडियो में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पीड़ितों ने डर और धमकी के कारण शुरू में शिकायत नहीं की थी. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे वाहन नंबर से उन्हें ट्रेस किया और POCSO सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.



Source link