जमुई कांड पर भड़कीं खुशबू पाटनी, वहां खेसारी लाल यादव का खौला खून, यूजर्स बोले- ‘चुप रहो, डबल मीनिंग गाने…’

जमुई कांड पर भड़कीं खुशबू पाटनी, वहां खेसारी लाल यादव का खौला खून, यूजर्स बोले- ‘चुप रहो, डबल मीनिंग गाने…’


Last Updated:

बिहार के जमुई जिले की घटना पर खेसारी लाल यादव से लेकर खुशबू पाटनी ने रिएक्ट किया है. सभी ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांगी. मगर खेसारी लाल यादव को तो कुछ यूजर्स ने उल्टा ट्रोल भी किया.

Zoom

बिहार के जमुई जिले से हाल में ही एक शॉकिंग वीडियो सामने आया. जहां रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ दंरिदों ने एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न और एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ और ये मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया. इस घटना पर एक्टर्स ने भी रिएक्ट किया और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की. जिन्होंने सोशल मीडिया पर बैड टच के मामले पर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने दोषियों को सजा देने की मांग की. हालांकि उनके पोस्ट को देखकर कुछ यूजर्स उल्टा उन्हीं पर भड़क गए. पढ़िए खेसारी लाल यादव ने क्या कहा:

जमुई की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है. बेटी के साथ हुई इस खौफनाक घटना को देखकर मेरा खून खौल उठा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आरोपी कितने प्रभावशाली हैं, कानून से ऊपर कोई नहीं है. मेरी सरकार और प्रशासन से यही मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले. बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के साथ कतई समझौता नहीं किया जा सकता.



Source link