IND vs JPN wide ball controversy: टीम इंडिया ने की धांधली? जापान को हराने के लिए अंपायर पर चढ़ना कितना सही, क्या कहता है ‘वाइड बॉल’ का नियम?

IND vs JPN wide ball controversy: टीम इंडिया ने की धांधली? जापान को हराने के लिए अंपायर पर चढ़ना कितना सही, क्या कहता है ‘वाइड बॉल’ का नियम?


होमखेलक्रिकेट

जापान को हराने के लिए अंपायर पर चढ़ना कितना सही, क्या कहता है वाइड बॉल नियम?

Last Updated:

IND vs JPN wide ball controversy: 5 ओवर के मैच का अंतिम ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल ने एक बड़ी वाइड बॉल फेंकी जिसको अंपायर ने भी माना की नियमों के मुताबिक वो वाइड है पर तभी गेंदबाज कप्तान और टीम के साथी खिलाड़ी अंपायर पर चढ़ गए और अपना स्टारडम दिखाते हुए उनको मजबूर किया कि वो अपना फैसला वापस ले. अंपायर क्रिस थुरगेट और ब्राउन ने आपस में बात करके फैसला वापस ले लिया गया. अब सवाल ये है कि वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का ये करना तर्क संगत था.

Zoom

वाइड बॉल पर अंपायर पर दबाव बनाने के लिए टीम इंडिया हो रही है सोशल मीडिया पर ट्रोल

नई दिल्ली. हार-जीत खेल का हिस्सा होता है ये पुराने जमाने की बात है क्योंकि आज के प्रोफेशनल दौर में जीत और सिर्फ जीत ही मायने रखती है और इसको हासिल करने के लिए टीम कप्तान-खिलाड़ी वो सबकुछ करने पर अमादा होते हैं जो नियमों के दायरे में नहीं आता और कुछ तो खेल के रूल्स को ही ताक पर रख देते है.

जापान के खिलाफ 22 सितंबर को हुए ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले में भारतीय श्रेयस अय्यर और स्पिनर अक्षर पटेल ने कुछ ऐसा ही किया, जो किसी के गले के नीचे नहीं उतरा. इस मुद्दे पर वर्ल्ड चैंपियन टीम का जमकर मजाक बन रहा है.

इसे धांधली नहीं तो और क्या कहेंगे?
5 ओवर के मैच का अंतिम ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल ने एक बड़ी वाइड बॉल फेंकी, जिसको अंपायर ने भी माना की नियमों के मुताबिक वो वाइड है पर तभी गेंदबाज कप्तान और टीम के साथी खिलाड़ी अंपायर पर चढ़ गए और अपना स्टारडम दिखाते हुए उनको मजबूर किया कि वो अपना फैसला वापस ले. अंपायर क्रिस थुरगेट और ब्राउन ने आपस में बात करके फैसला वापस ले लिया. अब सवाल ये है कि वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम का ये करना कितना सही था?

हार के डर से अंपायर पर चढ़ी टीम इंडिया?
मामला आखिरी यानी पांचवें ओवर का है. जापान को जीत के लिए आठ रन की दरकार थी. लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के लिए तैयार थे. सामने लेफ्ट हैंड बैटर एलेकजेंडर शिराए क्रीज पर थे. वो जिस गेंद का सामना करने वाले थे, उससे मैच का रुख तय होना था. इस गेंद से पहले वो एक वाइड फेंक चुके थे तभी भी बल्लेबाज ने रिवर्स स्वीप ट्राई किया था. तीसरी गेंद पर भी रिवर्स स्वीप की कोशिश हुई. इस मर्तबा गेंद पहले से ज्यादा विकेट से बाहर लेग स्टंप पर फेंकी गई. अंपायर ने जैसे ही वाइड बॉल का इशारा किया, भारतीय खेमें में खलबली मच गई. श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल अंपायर पर चढ़ गए और रहने लगे कि बल्लेबाज ने स्टांस बदल कर रिवर्स सवीप खोलने की कोशिश की इसलिए ये वाइड नहीं है. बढ़ते दबाव के बीच अंपायर ने फैसला वापस लिया और भारत 2 रन से मैच जीत गया. सोचिए जरा अगर अंपायर ऐसा ना करता तो मैच टाई हो जाता.



Source link