यूपी में बनानी है सरकार, तो सपाई पहुंचे बजरंगबली के द्वार, नए पोस्टर से छिड़ी सियासी वॉर

यूपी में बनानी है सरकार, तो सपाई पहुंचे बजरंगबली के द्वार, नए पोस्टर से छिड़ी सियासी वॉर


Last Updated:

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें भगवान हनुमान अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं और पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा है. पोस्टर में सपा का चुनाव चिन्ह, मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव सहित अन्य नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं. 

Zoom

यूपी में फिर छिड़ी पोस्टर वॉर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. बीते सोमवार को एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में समाजवादी पार्टी के खिलाफ पोस्टर लगे थे. पोस्टर में अखिलेश के माफिया, माफिया अखिलेश के जैसे स्लोगन लिखे हुए थे. वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है, जिसमें बजरंबली अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं. सीएम योगी ने इससे पहले पश्चिमी यूपी में एक सभा के दौरान अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि हनुमान जी का गद्दा किसी को बख्शेगा नहीं.

बजरंगबली से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए अखिलेश
बता दें कि समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें भगवान हनुमान अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं और पोस्टर पर ‘विजय भव: 2027’ लिखा है. पोस्टर में सपा का चुनाव चिन्ह, मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव सहित अन्य नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं.

अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दिखाया गया
बता दें कि कुछ महीने पहले अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में समाजवादी युवजन सभा की तरफ से जारी किए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में संविधान के प्रति हाथ में लिए हुए दिखाया गया था. समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अजय फौजी ने कहा था कि इस पोस्टर का उद्देश्य अखिलेश यादव की संविधान और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाना है. अजय फौजी ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा धर्म और न्याय का मार्ग दिखाया था. उसी तरह अखिलेश यादव भी संविधान की रक्षा और न्याय की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं.



Source link