गया पितृपक्ष मेला, इस बार नहीं होगी ठहरने की टेंशन, 44 स्कूल-कॉलेज बने स्थल
Last Updated:
Gaya Pitru Paksha Mela: 25 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी जिले में लाखों तीर्थ यात्री पहुंचेंगे. उनके ठहरने से लेकर सुरक्षा और पूजा पाठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की जाती है. खासकर बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों के सामने ठहरने के परेशानी रहती है. ऐसे में इस बार लगभग 70 हजार तीर्थ यात्रियों को ठहरने के लिए जिला प्रशासन के स्तर से तैयारी की जा रही है. इसके लिए 44 जगह चिन्हित किए गए हैं साथ ही शहर के गांधी मैदान में 2500 बेड का एक टेंट सिटी बनाया जा रहा है. जहां तीर्थ यात्री निशुल्क रह सकेंगे.
तीर्थयात्रियों के लिए कुल 44 आवासन स्थल बनाए गए हैं. पितृपक्ष मेला के दौरान चिन्हित प्रमुख आवासन स्थलों में मध्य विद्यालय कोसडीहरा में 160 आवासन क्षमता, निगमा मोनास्ट्री में 2400 क्षमता, प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बोधगया में 100, मध्य विद्यालय धनवा बोधगया में 200, मध्य विद्यालय सूर्यपुरा बोधगया में 160, बीआईटी गया बुद्धा रिजॉर्ट बोधगया में 150, राजकीय मध्य विद्यालय घुघडी ताड में 100, कन्या उच्च विद्यालय गया में 150, अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में 200 यात्रीयो के ठहरने की व्यवस्था रहेगी.
जबकि गुरु नानक मध्य विद्यालय गया में 150, आदर्श नव बालिका मध्य विद्यालय गया में 150, गौरी कन्या मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय मानपुर में 100, आकाश पॉलिटेक्निक माडनपुर में 250, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय रमना में 200, मध्य विद्यालय भगवानपुर बोधगया में 50 मध्य विद्यालय हरिओ में 100, मानवीकी भवन गया कॉलेज में 800, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय में 200, राम रुचि बालिका इंटर विद्यालय में 520, महावीर इंटर विद्यालय में 500, आईटीआई गया में 100, राजकीय मध्य विद्यालय केंदुई में 200 यात्री ठहरेंगे.
वहीं, बृजभूषण संस्कृत महाविद्यालय डेल्हा में 200, टी मॉडल इंटर विद्यालय में 400, न्यू मध्य विद्यालय चांद चौरा में 100, राजकीय मध्य विद्यालय अक्षय वट में 250, चंद्रशेखर उच्च विद्यालय अक्षयवट में 250, गया जी धर्मशाला में 120, राजकीय मध्य विद्यालय गोदावरी में 200, बर्णवाल प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू विद्यालय मानपुर में 150, प्लस टू हरिदास सेमिनरी विद्यालय में 400, मगध विश्वविद्यालय परीक्षा भवन में 1200 सहित अन्य आवासन स्थल चिन्हित किये गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके अलावा आवासन स्थलों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखी गई हैं. इनमें पेयजल, चेंजिंग रूम, शौचालय, स्नानागार, पर्याप्त रोशनी, पंखे तथा महत्वपूर्ण दूरभाष नंबरों से संबंधित आवश्यक साइनेज की व्यवस्था शामिल है. सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से सभी आवासन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है. इसके अतिरिक्त सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी.