फेसबुक से हुई दोस्ती..प्यार में बदली, एक फ्रेंड रिक्वेस्ट और कैसे साथ जन्मों के साथी बने प्रेमी आकाश और साक्षी

फेसबुक से हुई दोस्ती..प्यार में बदली, एक फ्रेंड रिक्वेस्ट और कैसे साथ जन्मों के साथी बने प्रेमी आकाश और साक्षी


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आकाश वानखेड़े और दतिया की साक्षी वानखेड़े की फेसबुक से शुरू हुई उनकी दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली. फेसबुक पर भेजी गई एक छोटी-सी फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई यह कहानी आज पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते में बदल चुकी है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहने वाले आकाश वानखेड़े और दतिया की साक्षी वानखेड़े की प्रेम कहानी सोशल मीडिया के दौर से पहले की उस याद को ताजा करती है जब मोबाइल में इंटरनेट का चलन आज जैसा आम नहीं था. दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. उस समय एंड्रॉयड मोबाइल का चलन नहीं था और लोग कंप्यूटर पर फेसबुक चलाया करते थे.

बुरहानपुर के सिलमपुरा क्षेत्र में रहने वाले आकाश वानखेड़े ने फेसबुक के जरिए दतिया में रहने वाली साक्षी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. साक्षी ने रिक्वेस्ट स्वीकार की और यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें खुद भी पता नहीं चला.

दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया लेकिन राह इतनी आसान नहीं थी. आकाश बताते हैं कि शुरुआत में दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे. परिवार को मनाने के लिए दोनों ने काफी प्रयास किए. आखिरकार लंबे समय के बाद दोनों परिवारों की सहमति बनी और वर्ष 2013 में दोनों विवाह के बंधन में बंध गए.

पति का संभालती है व्यापार
शादी के बाद साक्षी ने सिर्फ घर संभालने तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि पति के कारोबार में भी बराबर सहयोग करना शुरू किया. साक्षी ने एमएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. वर्तमान में वह बुरहानपुर के कमल टॉकीज क्षेत्र स्थित न्यू पॉपुलर फोटो स्टूडियो का पूरा कारोबार संभालने में आकाश का साथ देती हैं. आकाश बताते हैं कि परिवार की सहमति मिलने के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ. दोनों आज भी एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं और अपने काम के साथ परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं.

फेसबुक पर भेजी गई एक छोटी-सी फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई यह कहानी आज पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते में बदल चुकी है. यह प्रेम कहानी बताती है कि कभी-कभी एक अनजान व्यक्ति को भेजी गई छोटी-सी फ्रेंड रिक्वेस्ट भी जिंदगी का सबसे खास रिश्ता बना सकती है.



Source link