सलाखों से बाहर आया अतीक का बेटा अली, तो ऐसा क्‍या क‍ि‍या सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया अंदाज?

सलाखों से बाहर आया अतीक का बेटा अली, तो ऐसा क्‍या क‍ि‍या सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया अंदाज?


Last Updated:

Atiq Ahmed Son Ali: अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बीते दिन सोमवार को सलाखों से बाहर आया था. दरअसल प्रयागराज कोर्ट में उसकी पैशी थी इसी दौरान उसने पुलिस के सामने मूछों पर ताव दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Zoom

अतीक अहमद का बेटा अली अहमद का वीडियो वायरल.

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद की बीते सोमवार को प्रयागराज की कोर्ट में पेशी हुई थी. लेकिन पेशी के समय का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो तेजी से अब लोगों के बीच चर्चओं का विषय बन गया है. वहीं यह वीडियो देख कई कमेंट्स भी खूब वायरल हो रहे हैं कोई लिख रहा कि शेर को कोई पिंजरे में कैद नहीं कर सकता तो कोई बोल रह 1 Wicket और गिरेगा. अब आइए जानते हैं आखिर अतीक के बेटे ने ऐसा क्या किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अली अहमद पेशी में जेल से बाहर आया हुआ है. उसके आगे एक से बड़ा एक वकील चल रहा है तो उसके पीछे बड़े से बड़े आला अधिकारी चल रहे हैं और आसपास उसके चाहने वालों की भीड़ है. अली अहमद काले कलर की शर्ट, जींस और सफेद टोपी लगाए हुए है और हाथ में गमछा पकड़े है. इस दौरान जो भीड़ उसे देखने आई हुई थी अली उनको सलाम करता दिखा.

पेशी पर आया था अली अहमद
लेकिन इस दौरान एक ऐसा भी दृश्य देखने को मिला जिसने एक बार फिर अली अहमद के नाम की आग सोशल मीडिया पर लगा दी. दरअसल, जब अली पेशी पर आया और चारो तरफ भीड़ और आगे पीछे पुलिस और वकील की भीड़ थी तभी अली अहमद ने अपने अंदाज में मूछों पर ताव दिया.

मूछों पर ताव पहले भी दे चुके अली अहमद
इसके बाद क्या बस यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने उसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया, जो अब ट्रेंड कर रहा है. इससे पहले भी जब अली अहमद अपने छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे में पहुंचे थे, तब वैन से उतरते ही मूछों पर ताव दिया था. उस दौरान भी मूछों पर ताव देने वाले फोटो ने जमकर सोशल मीडिया पर तारीफे बटौरी थी.



Source link