फूल-माला लेकर खड़े रहे संगीत सोम, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नहीं रुका काफिला

फूल-माला लेकर खड़े रहे संगीत सोम, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नहीं रुका काफिला


Last Updated:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में आज वह सहारनपुर पहुंचे, जिनका जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इसी क्रम में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम भी नितिन नबीन के स्वागत के लिए बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था. लेकिन नितिन नबीन का काफिला रुका ही नहीं.

Zoom

बीजेपी नेता संगीत सोम को झटका. (फाइल फोटो)

मेरठः उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम को बड़ा झटका लगा है. संगीत सोम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी कर रखी थी. लेकिन उस तैयारी पर पानी फिर गया. क्योंकि नितिन नबीन का काफिला स्वागत के लिए रुका ही नहीं. इसके बाद राज्य मंत्री दिनेश खटीक भी काफिले के पीछे भागे. नितिन नबीन का काफिला सहारनपुर के लिए रवाना हो गया. इसके साथ ही बीजेपी समर्थकों में भारी निराशा छा गई. राजनीतिक गलियारे में आला कमान के नजरिये को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है.

ब्राह्मण समाज के लोगों ने शंखनाद कर किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे. दिल्ली रोड स्थित सरोवर पोर्टिका पहुंचने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और भारी पुलिस फोर्स तैनात रही. ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा और शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल पर तिलक लगाकर नितिन नबीन का अभिनंदन किया गया. जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और नगर विधायक राजीव कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.

जगह-जगह नितिन नबीन का हुआ स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया. दिल्ली रोड स्थित कमिश्नर कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया. इसके बाद राघव लखनपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी नितिन नवीन का स्वागत किया गया. इस दौरान मंत्री जसवंत सिंह सैनी, राघव लखनपाल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उत्साह जताया. स्वागत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अंबाला रोड स्थित सरोवर वाटिका के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है.



Source link