कन्या राशि वाले अपने वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण, जानें 23 सितंबर का शुभ समय

कन्या राशि वाले अपने वाणी और व्यवहार पर रखें नियंत्रण, जानें 23 सितंबर का शुभ समय


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 23 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…..

ख़बरें फटाफट

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचार कर रहा है, इसका असर राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति दिन को शुभ बना देती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इसके साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र और धृति योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में संचार करेगा. ग्रह-नक्षत्रों की इसी स्थिति का प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर भी देखने को मिलेगा. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और कौन सा समय शुभ-अशुभ रहेगा, आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज न तो बहुत ज्यादा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और न ही किसी बड़ी हानि के संकेत हैं. दिन सामान्य तरीके से आगे बढ़ेगा लेकिन, इस दौरान कन्या राशि वालों को अपने उत्साह पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा. किसी नए काम को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साहित होकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा. कई बार ज्यादा उत्साह में इंसान ऐसी गलती कर देता है, जिससे बाद में नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए आज कोई भी नया काम शुरू करने या किसी जरूरी फैसले को लेने से पहले थोड़ा सोच-विचार जरूर करें.

शुभ समाचार ना करें किसी से साझा
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज कन्या राशि वालों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. अगर कहीं से अच्छी खबर मिलती है तो उसे तुरंत हर किसी के साथ साझा करने से बचें. आज अपने जरूरी काम और निजी बातों को जितना हो सके अपने तक ही रखें. खासकर किसी बड़ी योजना या भविष्य से जुड़ी बात को हर किसी के सामने बताने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. घर-परिवार की बात करें तो आज घर में शांति का माहौल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा और किसी बड़ी बात को लेकर तनाव की स्थिति नहीं बनेगी. घर का माहौल शांत रहने से मन भी हल्का और प्रसन्न रहेगा.

आज व्यापार रहेगा सामान्य
व्यापार और कामकाज के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कारोबार में न तो बहुत ज्यादा लाभ की स्थिति दिखाई दे रही है और न ही किसी बड़े नुकसान की संभावना है. इसलिए आज व्यापार में किसी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें और जो काम पहले से चल रहा है, उसे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने पर ध्यान दें. नौकरी करने वाले लोगों को भी अपने काम पर फोकस रखना चाहिए. किसी दूसरे व्यक्ति के काम में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें. आज दूसरों के मामले में टांग अड़ाने के बजाय अपने काम से मतलब रखना ही आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

आज करना पड़ सकता है यात्रा
आज कन्या राशि वालों को किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रह सकती है. अगर यात्रा किसी जरूरी काम से जुड़ी है तो उससे आगे चलकर फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, यात्रा के दौरान भी जल्दबाजी से बचें और अपने जरूरी सामान और कागजात का ध्यान रखें. आज की सबसे जरूरी सलाह यही है कि अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. छोटी सी बात भी अगर गलत तरीके से कही जाए तो सामने वाला उसे गलत समझ सकता है. इसलिए आज बोलने से पहले थोड़ा सोच लेना ही बेहतर रहेगा.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज राहुकाल का समय दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. राहुकाल को ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए उचित समय नहीं माना जाता है.इसलिए इस समय कोई नया शुभ काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 43 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, ध्यान और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य और मिला-जुला रहने वाला है. ज्यादा उत्साह में आकर जल्दबाजी न करें, किसी के मामले में बेवजह हस्तक्षेप न करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. यही सावधानी आज के दिन को बेहतर तरीके से निकालने में मदद कर सकती है.



Source link