Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, नौकरी में सफलता, धन को लेकर मिले बड़े संकेत, जानें

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी दिन, नौकरी में सफलता, धन को लेकर मिले बड़े संकेत, जानें


Last Updated:

23 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. नौकरी में सफलता और रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. व्यापार और व्यवसाय में भी लाभ के अवसर मिलेंगे.

Aaj Ka Singh Rashifal 23 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 23 सितंबर 2026 बुधवार को दिन की शुरुआत श्रवण नक्षत्र एवं द्वादशी तिथि के साथ हो रही है. ग्यारहवें भाव में मंगल और गुरु की युति बन रही है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. व्यापार और व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों से सहयोग और लाभ मिलने के योग हैं. सिंह राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. अपनी कार्यशैली से अधिकारियों और सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ विशेष उपहार मिलने की संभावना भी बन रही है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. मेहनत का शुभ परिणाम मिलने से मन में संतोष और उत्साह रहेगा.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है. पिछले कुछ समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं. कारोबार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका फायदा भविष्य में मिल सकता है. जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए भी दिन महत्वपूर्ण है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. स्वास्थ्य में सुधार के योग बन रहे हैं, लेकिन खान-पान को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा. तला-गला और बासी भोजन करने से बचना चाहिए. हल्का और संतुलित भोजन लेना स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा.

पारिवारिक जीवन और दांपत्य जीवन
पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन सुखद रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में चल रही छोटी-मोटी खटपट अब शांत हो सकती है. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में सुधार आने की संभावना है. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन खास रह सकता है. मन की इच्छाएं पूरी होने के साथ पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे.

आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 6 अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज जरूरतमंद बुजुर्गों, विशेष रूप से विधवा महिलाओं को वस्त्र दान करना शुभ फलदायी रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link