Azamgarh Triple Murder Case: पुलिस पर लगातार फायरिंग कर रहा आरोपी अरविंद, मौके का LIVE वीडियो

Azamgarh Triple Murder Case: पुलिस पर लगातार फायरिंग कर रहा आरोपी अरविंद, मौके का LIVE वीडियो


Last Updated:

Azamgarh Triple Murder Case Update: आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर करने वाले आरोपी अरविंद ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Zoom

आरोपी मुठभेड़ में घायल

आजमगढ़: यूपी में आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस की घेराबंदी के बीच आरोपी अरविंद सिंह लगातार फायरिंग कर रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक 20 से ज्यादा राउंड फायर कर चुका है. मौके पर पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग जारी है. घटनास्थल से सामने आए फायरिंग के वीडियो को न्यूज18 सबसे पहले अपने दर्शकों तक पहुंचा रहा है.

UP ATS कमांडो का भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. मौके पर एडीजी वाराणसी जोन डीआईजी एसपी समेत आला अधिकारी मौके मौजूद है. 8 घंटे से ज्यादा समय हो गया है और आरोपी अभी तक घर के अंदर मौजूद है साथ में उसके बच्चे एक बेटा और एक बेटी भी अंदर है, जिन्हें वह अंदर बंधक बनाए हुए है.

आरोपी को अंदर से निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा था, जब आरोपी बाहर नहीं आया तो UP ATS ने मौर्चा संभाला लेकिन इसी बीच अचानक आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया है. मौके से जो लाइव वीडियो सामने आया है उसमें साफतौर पर गोलियां चलने की आवाज आ रही है काफी अंधेरा है और पुलिस से लेकर वहां मौजूद ग्रामीण तक भागते नजर आ रहे है. वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस सबसे पहले मौके से ग्रामीणों को हट जाने की बात कह रही है.

क्या है पूरा मामला?
आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम एक घर के अंदर नारायणी बली पूजा हो रही थी. अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह पूजा बबिता सिंह अपने घर में पति अरविंद सिंह के भाई गुड्डू सिंह की आत्मा की शांति के लिए करा रही थी. पूजा पिछले 2 दिनों से चल रही थी. गुड्डू सिंह की 2 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लेकिन बबिता का पति अरविंद इस पूजा के खिलाफ था. जब वह मंगलवार की शाम 6 बजे बाजार से अपने घर पहुंचा तो उसने 4 पंडित देखे. यह देख अरविंद आग बबूला हो गया.

आरोप है कि अरविंद सिंह ने पूजा करा रहे पंडितों से आधार कार्ड मांगा. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और अरविंद ने गोली चला दी. इसमें अरविंद की पत्नी बबीता और दो पंडितों की मौत हो गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस पंडित की हत्या हुई, उसका बेटा भी उसी समय घर के अंदर पूजा करा रहा था. उसने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं इस घटना के बाद अरविंद ने खुद को अपने दो बच्चों के साथ घर में बंद कर लिया.



Source link