NEET PG Result 2026: नीट पीजी रिजल्ट 2026: 30 सितंबर तक आ सकते हैं नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड और कटऑफ

NEET PG Result 2026: नीट पीजी रिजल्ट 2026: 30 सितंबर तक आ सकते हैं नतीजे, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड और कटऑफ


नई दिल्ली (NEET PG Result 2026). नीट पीजी देश के सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम्स में से एक है. मेडिकल फील्ड में स्पेशलाइजेशन के लिए लाखों युवा डॉक्टर नीट पीजी परीक्षा देते हैं. इस साल नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी. जयपुर के एक सेंटर पर पावर कट की वजह से हुई परेशानी के बाद वहां 03 सितंबर को नीट यूजी री-एग्जाम हुआ था. नीट पीजी रिजल्ट 2026 से जुड़े अपडेट्स natboard.edu.in पर ही चेक करें.

नीट पीजी परीक्षा प्रक्रिया और तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलती हैं. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स जारी करता है. इस साल 2.63 लाख डॉक्टर्स ने नीट पीजी परीक्षा दी थी. अब सभी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. जानिए नीट पीजी 2026 की आंसर की कब जारी होगी, उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका मिलेगा या नहीं और फिर नीट पीजी रिजल्ट कब आएगा.

नीट पीजी एग्जाम 2026 टाइमलाइन

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 30 अगस्त 2026 को देशभर के सभी निर्धारित केंद्रों पर 30 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा आयोजित की थी. एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों से जयपुर के एक सेंटर पर री-एग्जाम 3 सितंबर 2026 को करवाया गया था. नीट पीजी 2026 परीक्षा पूरी होने के बाद से ही अभ्यर्थियों के मन में उसकी आंसर की, ऑब्जेक्शन विंडो और रिजल्ट डेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

नीट पीजी की आंसर की कब तक आएगी?

नीट पीजी आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान करने में मदद मिलती है. NBEMS ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि नीट पीजी आंसर की कब जारी होगी और उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका मिलेगा या नहीं. पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो एनबीएएमएस ने सीधे फाइनल आंसर की ही पब्लिश की थी. अब बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

नीट पीजी रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?

एनबीएएमएस के ऑफिशियल ब्रोशर के अनुसार, नीट पीजी 2026 का फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर 2026 तक जारी कर दिया जाएगा. नीट पीजी परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद किसी को भी डाक या अन्य माध्यम से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा. सभी को ऑनलाइन पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा. नीट पीजी परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर रिजल्ट देख सकेंगे.

नीट पीजी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

नीट पीजी 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद स्कोरकार्ड देखने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी होगी. इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है.

  • नीट पीजी रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करना होगा.
  • इसके बाद होम पेज पर ‘Public Notice’ सेक्शन में जाकर ‘Result of NEET-PG 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी. इसमें सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों के नाम, एप्लीकेशन आईडी, रोल नंबर, पर्सेंटाइल और उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) दर्ज होगी.
  • इस पीडीएफ में आसानी से अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. नतीजे आने के कुछ दिनों बाद स्कोरकार्ड अलग से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

पासिंग कटऑफ और पिछले साल के आंकड़े

नतीजों के साथ ही बोर्ड विभिन्न कैटेगरी के अनुसार पासिंग और क्वॉलिफाइंग कटऑफ भी जारी करेगा. पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 50 पर्सेंटाइल (स्कोर 276) रहा था. वहीं जनरल-पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45 पर्सेंटाइल (स्कोर 255) और SC, ST और OBC (एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 40 पर्सेंटाइल (स्कोर 235) तय किया गया था. इस साल भी कटऑफ इसी के आस-पास रहने की उम्मीद है.



Source link