एक और बॉलीवुड फिल्म पर चढ़ा छठ का रंग, नाक पर सिंदूर, हाथों में सूप लेकर शरवरी-आयुष्मान ने की छठी मैया की पूजा

एक और बॉलीवुड फिल्म पर चढ़ा छठ का रंग, नाक पर सिंदूर, हाथों में सूप लेकर शरवरी-आयुष्मान ने की छठी मैया की पूजा


Last Updated:

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म का छठ गीत ‘छठी मैया’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. छठी मैया को यूट्यूब पर 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. अब शरवरी पर भी छठ का रंग चढ़ गया है. सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ जिसमें शरवरी और आयुष्मान को छठी मैया की पूजा करते देखा गया.

Zoom

तमन्ना भाटिया के बाद अब शरवरी भी छठी मैया की पूजा करते दिखीं.

नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस फिल्म का छठ गीत सोशल मीडिया पर छा गया है. ये पहला मौका है जब बॉलीवुड फिल्म में छठ को इतने बड़े पैमाने पर दिखाया गया है. ‘द वन’ के छठ गीत ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के छठ गीत ‘छठी मैया’ को अबतक यूट्यूब पर 46 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 10 दिन के अंदर इस गाने को बंपर व्यूज मिले हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के छठ गीत को मिली लोकप्रियता के बीच अब शरवरी वाघ भी छठी मैया की पूजा करते दिखीं. शरवरी वाघ जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का निर्देशन फैमिली फिल्मों के मास्टर सूरज बड़जात्या कर रहे हैं. आयुष्मान और शरवरी की फिल्म को लेकर बज बना हुआ है.

शरवरी और आयुष्मान ने लिया छठी मैया का आशीर्वाद

‘ये प्रेम मोल लिया’ का गाना रिलीज हुआ जिसमें फिल्म के खास पलों की झलक भी दिख रही है. एक तरफ जहां आयुष्मान खुराना और शरवरी की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. वहीं दूसरी तरफ सूरज बड़जात्या ने भी अपनी फिल्म में छठ गीत को शामिल किया है.

नाक पर सिंदूर और हाथ में सूप लिए दिखीं शरवरी

‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक में शरवरी को नाक पर नारंगी सिंदूर और हाथ में सूप पकड़कर छठी मैया की पूजा करते देखा जा सकता है. उनके इस बिहारी लुक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. तमन्ना भाटिया के गाने को मिली लोकप्रियता के बाद अब ये सूरज बड़जात्या का मास्टर मूव भी हो सकता है जिससे गाने की लोकप्रियता में इजाफा भी हो सकता है.

दोनों फिल्मों के गानों को देखते हुए माना जा रहा है कि अब बॉलीवुड पर भी छठ का रंग चढ़ चुका है. अब तक जहां फिल्मों में पंजाब और खासकर नॉर्थ का कल्चर देखने को मिलता था. वहीं अब फिल्ममेकर्स आगे बढ़कर भारत के दूसरे कल्चर को भी उतना ही तवज्जो दे रहे हैं.



Source link