कॉफी पीने की आदत को बनाएं सुपर हेल्दी, कप में इन 3 चीजों की मौजूदगी सेहत को रखेगी फिट

कॉफी पीने की आदत को बनाएं सुपर हेल्दी, कप में इन 3 चीजों की मौजूदगी सेहत को रखेगी फिट


Last Updated:

Coffee Drinking Tips: यदि आप सिर्फ कॉफी को पानी और दूध के साथ मिक्स करके पी लेते हैं, तो आप इसका पूरा लाभ नहीं ले रहे हैं. जी, हां कॉफी आपको कई बीमारियों से भी बचा सकती है, लेकिन इसके लिए सही तरीके से इसका सेवन जरूरी है. यहां जानिए ऐसे 3 चीज जो एक नॉर्मल कॉफी को हेल्थ ड्रिंक बना सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कॉफी को मॉर्निंग ड्रिंक के रूप में कई सारे लोग यूज करते हैं. ये सिर्फ नींद भगाने वाला ही नहीं बल्कि एनर्जी लेवल को बढ़ाने वाला ड्रिंक भी माना जाता है. कॉफी में मौजूद कैफीन दिमाग और सेंटर नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे फोकस बेहतर होता है. इसके अलावा कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं.हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट इसे बहुत ही सीमित मात्रा में पीने की सलाह देते हैं.

कई शोधों में यह भी पाया गया है कि नियमित और संतुलित मात्रा में कॉफी पीने से टाइप-2 डायबिटीज, पार्किंसन रोग, अल्जाइमर और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, कॉफी का पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके से पिया जाए. ऐसे में विशेषज्ञ कुछ ऐसी चीजें कॉफी में मिलाने की सलाह देते हैं जो इसके स्वास्थ्य लाभ को और बढ़ा सकती हैं.

दालचीनी
कॉफी में एक चुटकी दालचीनी मिलाने से इसका स्वाद और सुगंध बढ़ जाती है. ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है और शरीर को एक्सट्रा एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करती है. दालचीनी में सूजन कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक माने जाते हैं.

एमसीटी ऑयल
एमसीटी ऑयल (MCT Oil) नारियल से प्राप्त किया जाता है. इसे कॉफी में मिलाने से लंबे समय तक एनर्जी मिल सकती है. ये ब्रेन फंक्शन को सपोर्ट करता है और पेट भरे होने का एहसास बढ़ाकर वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

डार्क चॉकलेट पाउडर
डार्क चॉकलेट पाउडर में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये कॉफी के स्वाद को बेहतर बनाने के साथ-साथ दिल और दिमाग की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है. इसके अलावा ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी मदद करता है.

कॉफी पीते समय रखें ये सावधानियां
कॉफी हमेशा सीमित मात्रा में पिएं. इसमें बहुत अधिक चीनी या क्रीम न मिलाएं. दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. इसके अलावा यदि आप हाई बीपी की समस्या है तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link