Banka News: पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था पति, रास्ते में माथा ठनकते ही मारा चाकू, मर्डर से फैल गई सनसनी

Banka News: पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था पति, रास्ते में माथा ठनकते ही मारा चाकू, मर्डर से फैल गई सनसनी


Last Updated:

Banka News: बांका में एक सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर दी. वह महिला को उसके घर छोड़ने के लिए जा रहा था. रास्ते में सुनसान इलाका देखते ही उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर लोग जा पहुंचे. अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Zoom

बांका में पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

बांकाः बिहार के बांका से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू गोदकर हत्या कर दी. पत्नी को गांव छोड़ने जा रहे पति ने सुनसान रास्ते में उस पर चाकू से हमला कर दिया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना में महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान रिंकू देवी, पत्नी प्रमोद दास के रूप में हुई है.

मामला सहायक थाना नवादा क्षेत्र के सुजालकोरामा-गोराडीह प्रशाखा नहर के पास का है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद दास को गिरफ्तार कर लिया है. उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रमोद दास पिछले कुछ साल से अपने परिवार के साथ बांका के समुखिया मोड़ में रह रहा था और पुश्तैनी कारोबार करता था. रविवार को वह अपनी पत्नी रिंकू देवी को गांव धनियागढ़िया छोड़ने के लिए निकला था. रास्ते में नहर के पास सुनसान जगह पर उसने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया.

ग्रामीणों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
महिला के गले पर चाकू से वार किए जाने की बात सामने आई है. हमले के दौरान रिंकू देवी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए. ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद बौंसी एसडीपीओ के साथ रजौन और नवादा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.



Source link