ऊपर लिखा था ‘डाक पार्सल’, अंदर भरा था ‘अवैध आइटम’, जमुई में गाड़ी खंगालते ही हैरान रह गई पुलिस

ऊपर लिखा था ‘डाक पार्सल’, अंदर भरा था ‘अवैध आइटम’, जमुई में गाड़ी खंगालते ही हैरान रह गई पुलिस


Last Updated:

Jamui News: गाड़ी देखकर पहली नजर में लगा कि यह डाक पार्सल पहुंचाने जा रही है, लेकिन जैसे ही जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी खंगाली, पूरा खेल सामने आ गया. डाक पार्सल की आड़ में 115 कार्टन विदेशी शराब ले जाई जा रही थी. टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर शराब की पूरी खेप जब्त कर ली.

Zoom

जमुई में डाक पार्सल वैन में शराब तस्करी.

जमुईः बिहार के जमुई से हैरान करने वाली खबर सामने आई. जहां एक डाक पार्सल गाड़ी की तलाशी लेते ही पुलिस चौंक गई. ऊपर से गाड़ी पर ‘डाक पार्सल’ लिखा था, लेकिन अंदर का सामान देखकर उत्पाद विभाग की टीम के होश उड़ गए. जमुई में टीम ने इस गाड़ी की तलाशी ली तो 115 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही.

शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर झारखंड से शराब लाने के लिए लगातार नए-नए जुगाड़ अपना रहे हैं. एक ही दिन में एंबुलेंस के बाद अब डाक पार्सल लिखी गाड़ी से विदेशी शराब की तस्करी का मामला सामने आया है. जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक डाक पार्सल वैन से 115 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. बताया जा रहा है कि शराब तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए गाड़ी पर डाक पार्सल लिख रखा था. इसी की आड़ में शराब की खेप को झारखंड से बिहार लाने की कोशिश की जा रही थी.

तस्कर से पूछताछ की गई
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, तस्कर लगातार शराब लाने के नए तरीके अपना रहे हैं. कभी एंबुलेंस तो कभी दूसरे वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. विभाग का कहना है कि तस्कर तरीका बदल सकते हैं, लेकिन शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. जमुई में एक ही दिन में तस्करी के दो अलग-अलग तरीके सामने आने से सवाल भी उठ रहे हैं कि शराब तस्कर जांच से बचने के लिए किस तरह नए तरीके अपना रहे हैं. फिलहाल उत्पाद विभाग गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रहा है और शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.



Source link