सुबह में, दोपहर में, रात में सोने से पहले बीवी को बोलें I Love U… कानपुर में ओवैसी बने लव गुरु

सुबह में, दोपहर में, रात में सोने से पहले बीवी को बोलें I Love U… कानपुर में ओवैसी बने लव गुरु


Last Updated:

Asaduddin Owaisi News: बीते रविवार को कानपुर में असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अवैसी का एक अलग अंदाज देखने को मिला. ओवैसी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि सुबह, दोपहर और रात को सोते वक्त बीवी को आई लव यू बोलें.

Zoom

असदुद्दीन ओवैसी ने कानपुर में जनसभा को संबोधित किया.

कानपुरः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी जारी है और इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने धमाकेदार एंट्री की है. बीते रविवार को कानपुर में ओवैसी ने एक जनसभा के दौरान खूब बयानबाजी की. ओवैसी ने लोगों से कहा कि सुबह में, दोपहर में और रात में सोने से पहले अपनी बीवी की आंख में आंख डाल के जरूर बोलना कि I LOVE U MY DEAR. जब प्यार किया तो डरना क्या, छुप-छुप के आहें भरना क्या.

‘वो आएंगे और आई लव यू बोलेंगे’
इसके अलावा विपक्ष पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘वो आएंगे. आई लव यू, यू लव मी. सम्भालो मेरे को, मगर मेरे लव में जरा वोट भी डालो. यहां तो आ जाते, वो नहीं मालूम वो कौन सा भानुमती का कुनबा है. आप लोग बेखौफ होकर वोट डालना. वो गाना है पुराना ना कि जब प्यार किया तो डरना क्या, छुप-छुप के आहें भरना क्या. जब प्यार करते AIMIM से, तो दिल खोल के बोलो. क्या बोलेंगे, आई लव मोहम्मद.’

कानपुर कैंट से AIMIM लड़ेगी चुनाव
असदुद्दीन ओवैसी ने सियासी ऐलान करते हुए कहा कि कानपुर कैंट से AIMIM चुनाव लड़ेगी. पिछले चुनाव में गलती हुई. इस बार कैंट से AIMIM उम्मीदवार उतरेगा. ओवैसी ने दावा किया कि वह दो से तीन बार चुनाव के दौरान कानपुर आएंगे. ओवैसी ने कहा कि BJP की सरकार दोबारा नहीं बनने देना है. तमाम पार्टियां AIMIM से हाथ मिलाएं. 2 अक्टूबर तक गठबंधन का इंतजार है. इसके बाद गठबंधन का ऐलान किया जाएगा. वहीं सपा पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी झूठ का अंजाम सीमांचल ने दे दिया.

सीएम योगी पर भी हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर 1857 और आजादी की लड़ाई का हवाला देते हुए निशाना साधा. अपने भाषण में मोहम्मद अली जौहर और अजीमुल्ला खान का जिक्र किया है. ओवैसी ने कहा कि आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों को याद रखना चाहिए, अपने हक के लिए आगे आएं.

मुजफ्फरनगर दंगे पर ओवैसी का बड़ा बयान
असदुद्दीन ओवैसी ने मुजफ्फरनगर दंगा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब मुजफ्फरनगर का कांड हुआ तब समाजवादी पार्टी के पास 47 मुस्लिम एमएलए थे. उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का जो हाल तमाम सियासी पार्टियों ने मिलकर किया, जिनको आपने वोट दिया था, हम उनसे पूछना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह है कि 70% उत्तर प्रदेश के मुसलमान जो 15 साल की उम्र से ज्यादा है, वो अपनी प्राइमरी एजुकेशन की तालीम को मुकम्मल नहीं कर सके. असदुद्दीन ओवैसी ने गौ रक्षकों को राक्षस बताया है. ओवैसी ने कहा कि ये गौ रक्षक नहीं, ये राक्षस हैं. इन्होंने रिजवान को रोड पर मारा, पीटा और इल्जाम लगाया कि तू गोश्त लेके जा रहा था. रिजवान जख्मी हालत में अस्पताल से वीडियो जारी करके कहता है कि मैं ऐसा कोई काम नहीं कर रहा था.



Source link