छपरा के किसान का जुगाड़ देख हैरान हुए लोग, एक ही खेत में उगा रहा 4 फसल

छपरा के किसान का जुगाड़ देख हैरान हुए लोग, एक ही खेत में उगा रहा 4 फसल


होमफोटोकृषि

छपरा के किसान का जुगाड़ देख हैरान हुए लोग, एक ही खेत में उगा रहा 4 फसल

Last Updated:

Dragon Fruit Farming In Chhapra: छपरा के गरखा प्रखंड अंतर्गत नराव गांव के निवासी हेमंत कुमार सिंह ने ड्रैगन फ्रूट की खेती में एक अनोखा तरीका अपनाया है. वे एक ही खेत में तीन-चार फसलें लगाकर ड्रैगन फ्रूट के साथ अन्य फसलों से भी लाभ कमा रहे हैं. इस विधि में मेहनत और खर्च लगभग एक समान रहता है, जिससे किसानों को अधिक फायदा मिल सकता है.

हेमंत कुमार सिंह एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के बाद कृषि विभाग में नौकरी कर रहे हैं और साथ ही खेती भी करते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 4 साल से वे ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं.

वर्तमान में उन्होंने आधा एकड़ में ड्रैगन फ्रूट लगाया है और भविष्य में इसे एक एकड़ तक बढ़ाने की योजना है. उनके खेती करने के तरीके को देखने के लिए जिले और आसपास के जिलों से भी किसान आते हैं.

हेमंत कुमार सिंह ने लेयर फार्मिंग के आइडिया से ड्रैगन फ्रूट की खेती की है. उन्होंने बताया कि खेत के किनारों पर महोगनी के पौधे लगाए हैं, जिनके बारे में उनका अनुमान है कि 20 वर्ष बाद करोड़ों रुपये की बिक्री हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बीच में भिंडी की फसल लगाई गई है, और भिंडी के ऊपर खंभों के सहारे ड्रैगन फ्रूट फलन दे रहा है. इस तरीके से एक ही खर्च और एक ही मेहनत में तीन फसलें आसानी से प्राप्त हो जाती हैं. हेमंत कुमार सिंह को एग्रीकल्चर की पढ़ाई के दौरान ही एक साथ कई फसलें लगाने का आइडिया मिला था.

उन्होंने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें ड्रैगन फ्रूट के बारे में जानकारी मिली थी और तभी से वे इसकी खेती करना चाहते थे. उनका यह सफल प्रयोग अब अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो अधिक लाभ कमाने के लिए इस विधि को अपना सकते हैं.



Source link