Last Updated:
Patna News: बिहार की राजधानी पटना से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. जहां एक बेटे ने गुस्से में अपनी मां को जिंदा जला दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी नशे की हालत में था. वह परिवार में अक्सर विवाद करता था. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया.
महिला की जलकर मौत हो गई.
पटनाः बिहार की राजधानी पटना से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. जहां एक नशेड़ी बेटे में अपनी मां को जिंदा जला दिया. आरोप है कि नशे में धुत उसके बेटे ने विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर मां को आग लगा दी. घटना में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटे चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मामला पटना सिटी के खाजेकला थाना इलाके में दीवान मोहल्ला सीढ़ी घाट का है.
मृतका की पहचान ननकी सहनी की पत्नी मंजू देवी उर्फ रेखा देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद खाजेकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. परिजनों के मुताबिक, चिंटू कुमार ऑटो चलाता था और नशे का आदी था. वह अक्सर नशे की हालत में रहता था. बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर उसका मां से विवाद हुआ. इसी दौरान उसने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर मां को आग लगा दी.
FSL टीम ने की जांच
परिजन रामनाथ सहनी और अमर कुमार सहनी ने हत्या की वजह के बारे में स्पष्ट जानकारी होने से इनकार किया है. उन्होंने बताया कि चिंटू नशे का आदी था और अक्सर नशे में रहता था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. FSL की टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.