Last Updated:
Lucknow Fake Call Center: लखनऊ के अलीगंज में संचालित फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी अमेरिकियों को अपने चंगुल में फंसाते थे और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.
लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है. कॉल सेंटर में काम करने वाले 12 युवक और 4 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 लैपटॉप, 20 माउस, 22 हेडफोन और 32 लैपटॉप चार्जर भी बरामद किया है. आरोप है कि पकड़े गए लोग फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से ठगी करते थे. इस दौरान सभी ने मिलकर करोड़ों रुपये की ठगी की है.
वारदात को अंजाम देने के लिए कॉल सेंटर में एजेंट की तीन टीम, वेरीफायर और क्लोजर टीम बनाई गई थी. आरोपी अमेरिकी नागरिकों के कंप्यूटर, लैपटॉप पर फर्जी पॉपअप और वार्निंग मैसेज भेजते थे. अमेरिकी नागरिकों के गैजेट्स पर वायरस होने व अन्य कमियों का हवाला देकर पॉप अप मैसेज भेजते थे. अमेरिकी जब संपर्क करते तो इसी कॉल सेंटर पर कॉल आती थी. कमी दुरुस्त करने के नाम पर उनके कंप्यूटर, लैपटॉप, गैजेट्स को अल्ट्रा व्यूअर सॉफ्टवेयर के जरिए रिमोट एक्सेस पर आरोपी ले लेते थे.
इसके बाद आरोपी अमेरिकी नागरिकों के कंप्यूटर, लैपटॉप, गैजेट से उनका डाटा हासिल कर धमकाते थे. चाइल्ड पोर्नोग्राफी, ड्रग स्मगलिंग का डर दिखाकर वसूली करते थे. आरोपी खुद को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी का अफ़सर बता कर बात करते थे. गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टो करेंसी और हवाला के जरिए रकम वसूलते थे. गिरफ्तार आरोपियों में 15 पश्चिम बंगाल के हैं. गुजरात में बैठा मुख्य आरोपी क्रिप्टो करेंसी अपने वॉलेट में लेता था. गिफ्ट कार्ड को भी मुख्य आरोपी कैश कराता था. आरोपियों के गैजेट्स की जांच जारी है.