भरतपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त, पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप

भरतपुर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त, पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप


Last Updated:

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र स्थित रसाला मोहल्ला में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों ने पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर उठाए गए इस खौफनाक कदम का आरोप लगाया है. मथुरा गेट थाना पुलिस ने आरबीएम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Zoom

सुसाइड (प्रतीकात्मक फोटो)

भरतपुर. राजस्थान के जिला भरतपुर के रसाला मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या की वजह पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. मथुरा गेट थाना पुलिस ने शव का जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक अमित के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद हो रहा था. भाई के मुताबिक, अमित ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. विवाद बढ़ने के बाद अमित ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली.

दोनों की हुई थी लव मैरिज

मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई और भाभी में लव मैरिज हुई थी. उसकी भाभा की पहले कहीं और शादी हुई थी. लेकिन किसी वजह से उनका तालाक हो गया. उसके बाद उसके भाई के साथ उन्होंने प्रेम विवाह किया. लेकिन बाद में उनकी भाभी के किसी और के साथ अवैध संबंध शुरू हो गए. इसी बात से उनका भाई परेशान रहता था.

कमरे का गेट तोड़कर अस्पताल ले गए

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद कमरे का गेट तोड़कर अमित को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.



Source link