पाकिस्तान: इमरान खान की बहन गिरफ्तार, एक तरफ जेल पहुंची डॉक्टरों की टीम, दूसरी तरफ अलीमा खान को पुलिस ने उठाया

पाकिस्तान: इमरान खान की बहन गिरफ्तार, एक तरफ जेल पहुंची डॉक्टरों की टीम, दूसरी तरफ अलीमा खान को पुलिस ने उठाया


Last Updated:

Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर एक बार फिर सरकार हिली हुई है. रावलपिंडी की अदियाला जेल में रविवार को अचानक एक डॉक्टरों की टीम पहुंच गई. ये टीम इनरान के दिल और आंख की जांच करने पहुंची. इसी बीच पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान खान की बहन को गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

अलीम खान बीच में. (फोटो-Moneycontrol)

पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर रविवार को घटनाक्रम तेजी से बदल गया. एक तरफ रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची, तो दूसरी तरफ लाहौर में उनकी बहन अलीमा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अलीमा की गिरफ्तारी की पुष्टि PTI के पंजाब प्रवक्ता ने की है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस या सरकार की ओर से गिरफ्तारी पर तत्काल कोई बयान नहीं आया है.

जेल में इमरान की आंख और दिल की जांच

अदियाला जेल में इमरान खान की सेहत की जांच के लिए PIMS और शिफा अस्पताल के डॉक्टर पहुंचे. जेल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर उनकी आंखों, ब्लड प्रेशर और दिल की जांच करेंगे. इमरान की दाहिनी आंख लंबे समय से चर्चा में है. उनके परिवार और कानूनी टीम ने आंख की रोशनी को लेकर गंभीर चिंता जताई है. वहीं जेल प्रशासन की ओर से पहले पेश की गई एक मेडिकल रिपोर्ट में इलाज के बाद उनकी आंख की स्थिति में सुधार का दावा किया गया था.

बहन अलीमा को पुलिस उठा ले गई

इमरान की मेडिकल जांच की खबर के बीच लाहौर से उनकी बहन अलीमा खान की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है. PTI के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में लिया. यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब PTI ने 27 सितंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है. पार्टी की प्रमुख मांगों में इमरान खान की तत्काल रिहाई शामिल है. इससे पहले भी पुलिस ने PTI के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था. रॉयटर्स के मुताबिक, अलीमा की गिरफ्तारी इसी प्रदर्शन की तैयारियों के बीच हुई है.

इस्लामाबाद में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

PTI के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए इस्लामाबाद में सुरक्षा तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. पुलिस और प्रशासन ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है. पुलिस की नजर प्रदर्शन की तैयारियों के साथ पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की गतिविधियों पर भी है. बस अड्डों, गेस्ट हाउस और दूसरी जगहों पर निगरानी बढ़ाई गई है. प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, पानी, ठहरने और परिवहन की व्यवस्था करने वाले संभावित लोगों पर भी नजर रखी जा रही है.



Source link