दिल्ली की करोड़ों वाली दुनिया! इन इलाकों में दिखेगी आलीशान जिंदगी और शाही ठाठ, देखकर रह जाएंगे हैरान

दिल्ली की करोड़ों वाली दुनिया! इन इलाकों में दिखेगी आलीशान जिंदगी और शाही ठाठ, देखकर रह जाएंगे हैरान


होमफोटोDelhi

दिल्ली की करोड़ों वाली दुनिया! इन 6 इलाकों में दिखेगी शाही ठाठ

Last Updated:

Delhis Most Expensive Areas: दिल्ली सिर्फ राजनीति, इतिहास और भागती-दौड़ती जिंदगी के लिए ही नहीं जानी जाती है, बल्कि यहां कई ऐसे इलाके भी हैं. जहां पहुंचते ही शहर की दूसरी तस्वीर नजर आती है. चौड़ी सड़कें, आलीशान कोठियां, बड़े-बड़े बंगले, महंगी गाड़ियां और करोड़ों के मॉल. ये सब दिल्ली की उस रईसी की झलक दिखाते हैं, जिसके बारे में अक्सर लोग सिर्फ सुनते हैं.

दिल्ली के सबसे रईस इलाकों में जो आता है, वो है वसंत विहार, इस इलाके में जाते ही आपको कोठियां, बड़े बंगले और महंगी प्रॉपर्टी नजर आ जाएंगी. साल 2025 में यहां पर एक कोठी 113 करोड़ रुपए में बिकी थी. यहीं से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वसंत विहार में प्रॉपर्टी की क्या कीमत चल रही है. साल 2026 में यहां की प्रॉपर्टी की कीमत और भी कई गुना बढ़ चुकी है. इस इलाके में जाते ही आपको हाई सिक्योरिटी भी नजर आएगी. यह दिल्ली का सबसे महंगा इलाका भी है.

दूसरे नंबर पर दिल्ली का जो सबसे महंगा इलाका माना जाता है, वह गोल्फ लिंक्स है. जो कि दिल्ली के सबसे महंगे और प्रीमियम रिहायशी इलाकों में शामिल है. यह सेंट्रल दिल्ली में आता है. यहां पर शांत वातावरण और हरियाली भी देखने को मिलती है. यहां पर बड़े स्वतंत्र बंगलों की कीमत 50-100 करोड़ या उससे भी ऊपर है. साल 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पर 712 वर्ग गज का बंगला 100 करोड़ में बिकने का रिकॉर्ड है. इसीलिए यह इलाका भी महंगा कहलाता है. लोग यहां पर अमीरी देखने के लिए भी जाते हैं.

जोर बाग में रईसी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां एक बंगला खरीदने के लिए कीमत करोड़ों में नहीं, बल्कि कई बार 100 करोड़ रुपये से भी ऊपर पहुंच जाती है. यह इलाका बड़े प्लॉट और आलीशान बंगलों वाला बेहद महंगा इलाका कहलाता है. यहां पर साल 2025 में 883 वर्ग मीटर का जोर बाग बंगला 140 करोड़ में खरीदा गया था. एक बड़े मार्केट आकलन में इस इलाके को सेंट्रल 1 माइक्रोमार्केट में रखा गया है, जहां 2025 में प्लॉट का औसत पूंजी मूल्य करीब 16.5 लाख प्रति वर्ग गज बताया गया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्रेटर कैलाश भी बेहद अमीर और रईसी के लिए जाना जाता है. यहां पर भी आपको एक से बढ़कर एक बंगले और कोठियां नजर आएंगी. जो देखने में बेहद आलीशान और खूबसूरत होंगी. यहां पर हाई सिक्योरिटी और हरियाली भी मिलेगी. इसके अलावा बड़े पार्क और कई क्लब और जिम भी मिलेंगे.  यहां पर हर जगह पर सीसीटीवी कैमरा भी मिलेगा और यहां पर कहीं भी आप रहते हैं और तो और शाहरुख खान की शादी जिस घर से हुई थी, जहां से विदाई हुई थी. वह घर भी यहां पर मौजूद है. यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत मौजूदा लिस्टिंग में 1.55 करोड़ है.

डिफेंस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली का प्रमुख प्रीमियम रिहायशी इलाका है. यह एक ऐसा इलाका है, जहां लक्जरी इंडिपेंडेंट फ्लोर करीब 50 करोड़ के स्तर तक पहुंच रहे हैं.
डिफेंस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली का बेहद प्रीमियम रिहायशी इलाका है. इसकी खास पहचान बड़े स्वतंत्र मकान, चौड़ी-हरी सड़कें, केंद्रीय लोकेशन और पॉश मार्केट और रेस्टोरेंट है. इसका इतिहास भी खास है. जो कि सुप्रीम कोर्ट के 2025 के आदेश में दर्ज है कि कॉलोनी की शुरुआत मुख्य रूप से डिफेंस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए हुई थी.

अंत में बात करते हैं उस इलाके की, जहां पर जाते ही आपको ऐसा लगेगा कि आप भारत के बाहर किसी दूसरे देश के अंदर आ गए हैं. क्योंकि इस इलाके का नाम साकेत है और यह जगह बहुत प्रीमियम है. साकेत का सिटी वॉक मॉल भी बहुत मशहूर है और बहुत बड़ा है. जहां पर प्रीमियम ब्रांड के शोरूम हैं. यह खुद में ही एक लग्जरी इलाका है. यहां की प्रॉपर्टी की कीमत भी 10 करोड़ के ऊपर ही है. फिलहाल यहां पर भी आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत और शानदार कोठियां, घर और मॉल देखने के लिए मिलेंगे. विदेशी पर्यटक भी यहां खूब आते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link