अंडमान की खाड़ी से आफत की शुरुआत, 7 राज्यों में तूफान और बारिश के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी- IMD Weather Today | Aaj Ka Mausam

अंडमान की खाड़ी से आफत की शुरुआत, 7 राज्यों में तूफान और बारिश के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी- IMD Weather Today | Aaj Ka Mausam


IMD Weather Today: मानसून वापसी की तैयारी कर रहा है लेकिन जाने से पहले कई राज्यों में मूसलाधार बारिश करा कर जाएगा. आज यानी 20 सितंबर के लिए मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. अंडमान और निकोबार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए कई राज्यों और समुद्री इलाकों में अलर्ट जारी किया है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यानी दक्षिण भारत में बादल जमकर बरस सकते हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उधर पूर्वी और मध्य भारत भी मौसम की इस हलचल से अछूता नहीं रहेगा. झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र भी काफी सक्रिय रहेगा. कई हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इनके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इसका सीधा असर समुद्र में जाने वाले मछुआरों पर पड़ सकता है. दक्षिण-पश्चिम अरब सागर से लेकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर तक खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. जमीन पर भी कई इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी आकाशीय बिजली का खतरा रहेगा. अब एक-एक करके जानते हैं कि दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक रविवार को मौसम क्या करवट लेने वाला है.
पश्चिम बंगाल में रविवार को बारिश और तेज हवा का जोर रह सकता है. (फोटो PTI)

दिल्ली-NCR में बादल बढ़ाएंगे बारिश की उम्मीद

दिल्ली-NCR के लिए IMD की बुलेटिन में रविवार को किसी अलग भारी बारिश की चेतावनी का जिक्र नहीं है. हालांकि आसपास के उत्तर और मध्य भारत में मौसम की गतिविधियों का असर राजधानी क्षेत्र में दिखाई दे सकता है. बादल छाने के साथ स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाली गतिविधि बन सकती है. ऐसे में दिन के समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली से सटे इलाकों में तेज हवा चलने की स्थिति बनने पर खुले में रखी चीजों और कमजोर पेड़ों को लेकर सावधानी जरूरी होगी. मौसम विभाग के ताजा स्थानीय अपडेट पर नजर रखना भी बेहतर रहेगा.

यूपी में बदल सकता है मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम की गतिविधि आसपास के राज्यों में बने सिस्टम से प्रभावित हो सकती है. पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. यूपी के कई हिस्से मध्य और पूर्वी भारत की मौसमी गतिविधियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में हैं. ऐसे में अचानक तेज हवा और बिजली चमकने की स्थिति बन सकती है. खुले खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है.

बिहार में बादल और गरज-चमक बढ़ा सकती है परेशानी

बिहार में रविवार को पूर्वी भारत में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर देखने को मिल सकता है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम की हलचल बढ़ने के कारण आसपास के इलाकों में भी बादल सक्रिय हो सकते हैं. गरज-चमक के साथ स्थानीय बारिश की संभावना बन सकती है. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में खड़े रहने से बचना जरूरी होगा. खेतों में काम कर रहे किसानों को भी मौसम बदलने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है.

देश के 10 बड़े शहरों के तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
लखनऊ 34°C 26°C
दिल्ली 34°C 24°C
जयपुर 33°C 24°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 32°C 26°C
कोलकाता 31°C 27°C
भोपाल 30°C 23°C
रांची 30°C 23°C
शिमला 24°C 15°C
नैनीताल 23°C 17°C

झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर

झारखंड में रविवार को मौसम काफी सक्रिय रह सकता है. मौसम विभाग ने यहां गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है. राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश की स्थिति बन सकती है. तेज हवा के साथ बिजली चमकने की स्थिति में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए. खुले इलाकों में काम करने वालों को भी मौसम का रुख देखकर सावधानी बरतनी होगी. झारखंड के साथ आसपास के पूर्वी राज्यों में भी मौसम की गतिविधि बढ़ने के संकेत हैं.

पश्चिम बंगाल में 60 KM तक की आंधी और भारी बारिश

पश्चिम बंगाल में रविवार को बारिश और तेज हवा का जोर रह सकता है. मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया और मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवा के दौरान पेड़ और कमजोर ढांचे नुकसान की चपेट में आ सकते हैं. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण तटीय इलाकों में भी विशेष सतर्कता जरूरी होगी.

मध्य प्रदेश में भी 20 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. (PTI)

राजस्थान में 70 KM की तूफानी हवा बढ़ाएगी मुश्किल

राजस्थान में रविवार को मौसम काफी तेज करवट ले सकता है. जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तेज हवा के कारण सड़क पर वाहन चलाने वालों को सावधान रहना होगा. खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुओं को भी नुकसान हो सकता है. आंधी के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा.

मध्य प्रदेश में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी 20 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. भोपाल, इंदौर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मध्य प्रदेश में स्थानीय स्तर पर मौसम अचानक बदल सकता है. ऐसे में खेतों में काम करने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी.



Source link