CM सम्राट ने शुरू किया ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’, 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये काम
CM सम्राट ने शुरू किया ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’, 30 नवंबर तक पूरे करने होंगे ये काम
पटना. बिहार में दीपावली से पहले गांव से लेकर शहर तक सार्वजनिक सुविधाओं की तस्वीर बदलने की तैयारी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 18 सितंबर को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे विकास कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके तहत स्कूलों की रंगाई-पुताई, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और छात्रावासों की लंबित जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा. नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 31 मार्च 2027 तक की समय-सीमा तय की गई है. पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से मौजूद सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का काम 30 नवंबर तक पूरा होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि संभव हो तो इन कामों को दीपावली से पहले ही पूरा कर लिया जाए. अभियान के तहत पंचायत स्तर पर उन छोटे-छोटे कामों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनकी वजह से आम लोगों को रोजमर्रा की सुविधाओं में परेशानी होती है.