‘आपकी वजह से अब चैन से खाना खा सकती हूं’, मल्लिका शेरावत ने तुकाराम मुंढे की तारीफ में पढ़े कसीदे

‘आपकी वजह से अब चैन से खाना खा सकती हूं’, मल्लिका शेरावत ने तुकाराम मुंढे की तारीफ में पढ़े कसीदे


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज भी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं. वह अपने बयानों को लेकर तो अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. मल्लिका ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की तारीफ करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है. एक्ट्रेस ने खाना खाते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उनकी सख्ती की वजह से अब वह बेफिक्र होकर खाना खा सकती हैं. मल्लिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मल्लिका ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली. जानी मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि वह उनकी शुक्रगुजार हैं. मल्लिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खाना खाते हुए तुकाराम मुंढे के काम की तारीफ करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे बीते काफी समय से अपने सख्त एक्शन को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं. राज्य में हो रही मिलावट और फूड सेफ्टी को लेकर उनकी टीम की पूरी तरह एक्टिव होकर काम कर रही है और लगातार कार्रवाई की जा रही है. अब मल्लिका शेरावत ने भी उनके इस काम की सराहना की है.

मल्लिका ने की पोस्ट शेयर कर सराहना

मल्लिका शेरावत का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस इडली और चटनी खाते हुए नजर आ रही हैं. इसी दौरान वह तुकाराम मुंढे का जिक्र करते हुए उनके काम के लिए धन्यवाद भी देती नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कह रही है कि आपकी वजह से अब मैं शांति से खाना खा सकती हूं, यह जानते हुए कि आपके जो सख्त नियम हैं और आपके जो आदर्श हैं, वो हम सभी को सुरक्षित रख रहे हैं. आपकी नजरों से कुछ बचता नहीं है. बहुत-बहुत शुक्रिया.’

View this post on Instagram





Source link