Aaj Ka Singh Rashifal: आज मिला-जुला समय, धन लाभ के योग, महिला वर्ग से सहयोग, पर ये गलतियां खराब कर देंगी दिन!

Aaj Ka Singh Rashifal: आज मिला-जुला समय, धन लाभ के योग, महिला वर्ग से सहयोग, पर ये गलतियां खराब कर देंगी दिन!


Last Updated:

20 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए 20 सितंबर 2026 का दिन मिला-जुला रहेगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं और महिला वर्ग से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

Aaj Ka Singh Rashifal 20 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्डमेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी मेहता के अनुसार आज 20 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है. सूर्य और बुध साथ में बैठे हैं, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है. वहीं धन भाव में तुला राशि के शुक्र विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ योग बना रही है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रह सकता है. व्यापार में आगे बढ़ने और आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं. खास तौर पर अग्नि और बिजली उपकरणों से जुड़े कारोबार, महिलाओं से जुड़े व्यवसाय और सोना-चांदी के व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को आज मिलने वाले अवसरों का सही तरीके से लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए.

करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों और उम्र में छोटे लोगों से अच्छे संबंध रहेंगे. इनसे काम में सहयोग मिलने के योग हैं. वहीं महिला वर्ग से आज विशेष लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलने से काम को पूरा करने में आसानी हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा. यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या परीक्षा देने जा रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है. खास तौर पर पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बाहर का तला-भुना और अधिक मसालेदार भोजन खाने से बचें. हल्का और संतुलित भोजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंध
पारिवारिक जीवन आज मिला-जुला रहने वाला है. शनि के प्रभाव से परिवार में छोटे-मोटे विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें और बेवजह के विवादों को टालने की कोशिश करें. वहीं प्रेम संबंधों के मामले में दिन लाभकारी रह सकता है. प्रेमी जातकों के बीच संबंधों में सकारात्मकता बनी रहने के योग हैं. फिर भी सावधानी बरते.

शुभ अंक और आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 3 अंक काफी शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज हनुमान जी के दर्शन और पूजन करना शुभ फलदाई रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link