भजन लाल से कर्पूरी ठाकुर तक किसके शिकार बने? रिजिजू बोले- कांग्रेस भस्मासुर है
Last Updated:
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस को ऐसा भस्मासुर करार दिया, जो अपने ही सहयोगी दलों को खत्म कर देता है. रिजिजू ने कर्पूरी ठाकुर, भजन लाल और शरद पवार के दौर की सियासत का हवाला दिया. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस का पूरा इतिहास दूसरे दलों को तोड़ने और राष्ट्रपति शासन का दुरुपयोग करके खत्म करने का रहा है.
ममता और पवार कैसे हुए अलग, रिजिजू ने कांग्रेस को बताया साथी दलों को भस्म करने वाली मशीन. (Photos : ANI and PTI)
नई दिल्ली: राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के पूरे सियासी इतिहास का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है. उन्होंने दो टूक कहा कि जो बातें राहुल गांधी को अपने लिए कहनी चाहिए, वही आरोप वे बीजेपी पर मढ़ रहे हैं. रिजिजू ने कांग्रेस की तुलना पौराणिक पात्र भस्मासुर से कर दी. उनके मुताबिक कांग्रेस वह पार्टी है, जिसके संपर्क में जो भी दल आता है वह जलकर भस्म हो जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन यह मुकाम किसी को तोड़कर हासिल नहीं किया गया.
कांग्रेस को क्यों बताया गया साथी दलों को निगलने वाला भस्मासुर?
#WATCH | Delhi: On Congress accusing BJP of breaking parties, Union Minister Kiren Rijiju says, “What Rahul Gandhi and Congress should be saying for themselves is what they are saying for the BJP. Congress party is the ‘Bhasmasur’ which burns to ashes every party that comes into… pic.twitter.com/2qpZj80mkR