Indias Trade : अमेरिका, यूरोप हो या ऑस्ट्रेलिया, हर जगह खुदाई कर रही भारत की जेसीबी मशीन

Indias Trade : अमेरिका, यूरोप हो या ऑस्ट्रेलिया, हर जगह खुदाई कर रही भारत की जेसीबी मशीन


Last Updated:

Indias Trade : भारत ने कंस्ट्रक्शन मशीनों के निर्यात में भी बड़ी छलांग लगाई है. ICEMA ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि पिछले वित्तवर्ष में भारतीय निर्माण मशीनों का निर्यात 19 फीसदी बढ़ चुका है. यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित तमाम बड़े देशों में भारतीय प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ी है.

Zoom

भारत ने अमेरिका और यूरोप सहित तमाम देशों को निर्माण मशीनरी का निर्यात किया है.

नई दिल्ली. भारत का कारोबार दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. यहां की सर्विस हो या प्रोडक्ट, हर चीज की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. अब जेसीबी मशीन को ही ले लीजिए. आपको लगता होगा कि मशीनों के मामले में भारत बड़े देशों से पीछे है, लेकिन हालिया आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका-यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी भारतीय मशीनों की डिमांड बढ़ती जा रही है. कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट बनाने वाली कंपनियों के संगठन ICEMA ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि वित्तवर्ष 2026 में निर्माण मशीनों का निर्यात 19 फीसदी बढ़ गया है.

ICEMA ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि वित्तवर्ष 2026-27 में निर्माण और इन्फ्रा से जुड़े उपकरणों का निर्यात 19 फीसदी बढ़कर 20,701 यूनिट पहुंचने का अनुमान है. पिछले वित्तवर्ष में यह आंकड़ा 17,396 रहा था. अगर वित्तवर्ष 2024 के मुकाबले देखा जाए तो यह आंकड़ा 70 फीसदी बढ़ गया है. तब यह आंकड़ा 11,990 यूनिट रहा था. ICEMA ने बताया है कि भारत का निर्यात खासतौर से यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशियाई देशों को बढ़ा है. इसमें मुक्त व्यापार समझौते का बड़ा सहयोग रहा है, जिसकी वजह से चालू वित्तवर्ष के शुरुआती 4 महीनों में ही इन मशीनों का निर्यात 29 फीसदी बढ़ गया है.

2030 तक दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा भारत
भारत का घरेलू उपकरण बाजार अभी दुनिया में तीसरे नंबर पर है और उससे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन का बाजार ही है. साल 2030 तक भारत का निर्माण उपकरण बाजार बढ़कर दूसरे पायदान पहुंच जाएगा. भारत में यह तेजी तब दिख रही है, जबकि दुनिया में भूराजनैतिक तनाव, टैरिफ और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट बढ़ती जा रही है. भारत ने इन सभी परिस्थितियों के बावजूद ग्लोबल मार्केट की प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए अपना निर्यात लगातार बढ़ाया है.

जेसीबी इंडिया ने बढ़ाया निर्यात
जेसीबी इंडिया ने भी अपना निर्यात 15 से 20 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. कंपनी के एमडी और सीईओ दीपक शेट्टी ने बताया कि उनका प्लान अपने उत्पादन को 70 हजार यूनिट तक पहुंचाने का है, जो सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी ज्यादा होगा. उन्होंने बताया कि पिछले वित्तवर्ष में भी उनकी कंपनी ने 14 हजार से ज्यादा यूनिट का निर्यात किया था. जेसीबी इंडिया अभी करीब 135 देशों में अपने उपकरणों का निर्यात करती है. इसमें दक्षिण एशिया और अफ्रीका का बाजार भी शामिल है.



Source link