Last Updated:
Bed Ke Gadde Ko Kaise Saaf Karen : आरामदायक नींद के लिए हम सब गद्दे खरीदते हैं. माना जाता है कि गद्दा जितना आरामदायक होगा, नींद उतनी ही अच्छी आएगी. ज्यादातर लोग महंगे से महंगे गद्दे खरीदते हैं लेकिन साफ-सफाई, देखभाल पर उतना ध्यान नहीं देते. अगर कोई आपसे सवाल करे कि आपने गद्दे की सफाई कब की थी, तो हो सकता है कि आप सही ढंग से जवाब ना दे पाएं. गद्दे की सिर्फ बेडशेट बदलना भर पर्याप्त नहीं है. समय-समय पर इसकी सफाई भी करनी चाहिए. गद्दे पर धूल, पसीना और दूसरी गंदगी जमा हो जाती है. गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए, इसे कैसे साफ करना चाहिए, आइये जानते हैं इन सवालों से जुड़े जवाब….
घर के बेड पर बिछे गद्दों को समय-समय पर साफ करना जरूरी है. अगर इन्हें समय पर साफ नहीं किया तो आप बीमार पड़ सकते हैं. अगर घर में छोटे बच्चे हैं, या बड़े-बुजुर्ग हैं तब तो इनकी सफाई की अनदेखी नहीं की जा सकती. कई बार तो मैट्रेस में अंदर ही अंदर फंगस लगने लगती है. नमी की वजह से गद्दों से दुर्गंध आने लगती हैं. यह भी सच है कि हम गद्दों को नियमित रूप से तय समय-सीमा में साफ नहीं करते. अगर इनकी सही ढंग से देखभाल नहीं की जाए तो ये जल्दी खराब भी हो जाते हैं. लंबे समय तक एक ही गद्दे का इस्तेमाल करने पर कुछ समय बाद गड्ढे पड़ने लगते हैं. इसका नींद में खलल पड़ता है. गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए, कितने दिनों बाद धूप दिखानी चाहिए, कैसे इसकी आसानी से साफ सफाई की जा सकती हैं, आइये जानते हैं……
ज्यादातर 6-8 इंच की मोटाई के गद्दे बेड में इस्तेमाल होते हैं. एक मैट्रेस की नॉर्मल लाइफ 7-10 साल होती है. गद्दे की उम्र बढ़ाने और उसे लंबे समय तक आरामदायक बनाए रखने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं. सबसे जरूरी उपाय उसे समय-समय पर घुमाना या पलटना माना जाता है. हालांकि हर गद्दे को पलटने की जरूरत नहीं होती. कुछ गद्दे सिर्फ एक तरफ इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं, जबकि कुछ दोनों तरफ से इस्तेमाल किए आ सकते हैं. जब आप गद्दा खरीदते हैं तो दुकानदार से इससे जुड़ी गाइडलाइंस जरूर जान लें.
अब सवाल आता है कि गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? अगर आपके पास फ्लिप मैट्रेस है, दोनों तरफ से इस्तेमाल हो सकता है कि तो इसे हर 3 से 6 महीने में पलट लें. नियमित रूप से इसे पलटते रहें. नए साल की शुरुआत में, मौसम बदलने पर भी आप यह काम कर सकते हैं. इससे शरीर का दबाव एक ही हिस्से पर लगातार नहीं पड़ेगा और गद्दे पर गड्ढे नहीं पड़ेंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आपका मैट्रेस सिर्फ एक तरफ इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है तो उसे पलटने की गलती ना करें. इसके बजाय हर 3 से 6 महीने में इसे 180 डिग्री घुमाएं. यानी गद्दे का सिर वाला हिस्सा पैरों की तरफ ले जाएं. पैरों वाला हिस्सा सिर की तरफ कर दें. इससे गद्दे की लाइफ बढ़ेगी. एक ही हिस्से पर लगातार दबाव नहीं पड़ेगा.
अब सवाल आता है कि गद्दे को साफ कैसे करें. सबसे आसान तरीका है कि समय-समय पर गद्दे को धूप दिखाते रहें. धूप दिखाने से गद्दे की धूल झड़ जाती है. अगर गद्दा फोम का है तो बाजार से फोम क्लीनर खरीदकर इसे साफ किया जा सकता है. गंदे गद्दे को साफ करने के लिए बेकिंग सोड़ा, डिश क्लीनर या ईजी लीजिए. अब इस घोल में साफ कपड़े को भिगोएं. फिर उसे प्रेस के चारों ओर लपेट लें. गद्दा साफ हो जाएगा. आप चाहें तो एक और आसान ट्रिक आजमा सकते हैं. बेकिंग सोडा-विनेगर और लिक्विड शॉप का घोल बना लें. घोल में साफ तैलिया भिगोएं. फिर इस तौलिया को किसी ढक्कन के सहारे गद्दे पर घिसें. गद्दा साफ हो जाएगा.
गंदे गद्दे को साफ करने की एक और आसान उपाय कर सकते हैं. गद्दे पर बेकिंग सोडा को छिड़क दें. आधा घंटे बाद ब्रश से स्क्रब करें. अगर गद्दा बहुत ज्यादा गंदा है तो कास्टिक सोडा में नींबू का रस मिलाएं. पेस्ट बनाकर तैयार कर ले. अब इस पेस्ट को गद्दे पर लगाकर ब्रश से स्क्रब करें. इससे आपका गद्दा तुरंत साफ हो जाएगा. बैक्टीरिया फ्री हो जाएगा.