बिना बुलाए शादियों में घुस जाते थे अनिल कपूर, गटक जाते थे 12-12 बोतलें ड्रिंक, एक्टर ने सुनाया बचपन का सीक्रेट

बिना बुलाए शादियों में घुस जाते थे अनिल कपूर, गटक जाते थे 12-12 बोतलें ड्रिंक, एक्टर ने सुनाया बचपन का सीक्रेट


Last Updated:

India’s Top 1 Percent: क्विज गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट’ में पहुंचे अनिल कपूर ने अपने बचपन का एक ऐसा सीक्रेट खोला है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे! चेंबूर की शादियों में बिना बुलाए जाना और गोल्ड स्पॉट-मंगोला की बोतलें गटकना… जानिए अनिल कपूर का ‘बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना’ वाला यह मजेदार किस्सा!

Zoom

अनिल कपूर फोटो साभार-Instagram@anilskapoor)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर जल्द ही एक नए टीवी शो में होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं. वह क्विज गेम शो इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट में मंच संभालते दिखेंगे. शो के दौरान अनिल कपूर ने अपने बचपन का एक ऐसा मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हंस पड़े. अनिल कपूर ने बताया कि बचपन में वह अपने दोस्तों के साथ बिना बुलाए दूसरों की शादियों में चले जाते थे.

उन्होंने बताया कि मुंबई के चेंबूर में रहने के दौरान वह फ्री के खाने और कोल्ड ड्रिंक्स के लिए यह शरारत करते थे. एक्टर की इस बात को सुनकर सभी हैरान रह गए.

शादी में बिन बुलाए मेहमान बनने का सीक्रेट

अनिल कपूर ने उस दौर को याद करते हुए बताया कि तिलक नगर में कई शादियां होती थीं. उन्हें और उनके दोस्तों को जैसे ही किसी शादी का पता चलता था, वे तुरंत तैयार हो जाते थे. किसी को शक न हो, इसलिए वे लोगों को नमस्ते करते हुए ऐसे अंदर एंट्री लेते थे मानो घर के ही रिश्तेदार हों. एक्टर ने शो में बताया कि शादी में जाने का असली मकसद सिर्फ खाना नहीं होता था. उनका असली अट्रैक्शन कोल्ड ड्रिंक्स का काउंटर होता था. उन्हें गोल्ड स्पॉट और मंगोला पीना बेहद पसंद था.

एक बार में पी जाते थे 11 से 12 बोतलें

अनिल कपूर ने हंसते हुए कहा कि वे लोग नमस्ते करते हुए सीधे काउंटर पर पहुंच जाते थे. वहां जाकर वे 11 से 12 बोतलें गोल्ड स्पॉट और मंगोला पी जाते थे. फ्री में कुछ भी मिलना हर किसी को पसंद होता है, इसलिए वे यह सब करते थे.

बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना

अपनी इस शरारत को अनिल कपूर ने एक मशहूर कहावत से जोड़ा. उन्होंने कहा कि आपने सुना होगा बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना. लेकिन असल में यह होना चाहिए बेगानी शादी में अनिल कपूर दीवाना. अनिल कपूर का यह नया शो इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. इस शो का टेलीकास्ट 19 सितंबर से स्टार प्लस पर होगा. इसके साथ ही दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर भी देख सकेंगे.



Source link