Last Updated:
Punjab News: पंजाब में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. अब तो क्रिमिनल्स पुलिसवालों पर भी अटैक करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं. ताजा मामले में अपराधियों ने एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है.
पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
Punjab News: अमृतसर में पंजाब पुलिस के एक ASI की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, ASI हरजीत सिंह भगतांवाला अनाज मंडी के पास मोटरसाइकिल से गश्त कर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां चला दीं. गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एएसआई को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले के ASI हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर किए. डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरजीत सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. अधिकारियों के मुताबिक, HDFC बैंक की ओर से परिवार को 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान भी दिया जाएगा.
हरजीत सिंह की हत्या ऐसे समय हुई है, जब पंजाब में पुलिसकर्मियों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. कुछ दिन पहले अजनाला के पास एक सहायक उपनिरीक्षक पर गोली चलाई गई थी. वह हमले में बच गए थे. एक अज्ञात समूह ने खुद को ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ (TTH) बताते हुए उस हमले की जिम्मेदारी ली थी और बाद में पुलिस अधिकारी को फिर निशाना बनाने की धमकी दी थी. इस समूह के सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी है और उसके वास्तविक स्वरूप तथा संभावित संबंधों को लेकर जांच की जा रही है. हालांकि, ASI हरजीत सिंह की हत्या की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. पुलिस हमले के कारणों, हमलावरों और उनकी पहचान का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम- सीएम भगवंत मान
ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संज्ञान लिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमृतसर जिले में अपनी ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम. उनकी असीम हिम्मत और काम के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा. पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ी है. सम्मान के तौर पर सरकार ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देगी और HDFC बैंक परिवार को ₹1 करोड़ की अतिरिक्त बीमा राशि देगा. हम अपने शहीदों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उनका यह सर्वोच्च बलिदान हम सभी को पूरी बहादुरी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करता रहेगा.’
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਨਿਭਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦਾ ਜਾਮ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਸਹਾਇਕ ਥਾਣੇਦਾਰ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ… ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਥਾਹ ਹਿੰਮਤ ਅਤੇ ਡਿਊਟੀ ਪ੍ਰਤੀ ਸਮਰਪਣ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਯਾਦ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ…
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁੱਖ ਦੀ ਇਸ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਚੱਟਾਨ ਵਾਂਗ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ…… pic.twitter.com/C7PffbK1dS