Job Fair: ITI, डिप्लोमा या B.Tech? बेगूसराय के रोजगार मेले में मिलेगी 40 हजार तक की नौकरी

Job Fair: ITI, डिप्लोमा या B.Tech? बेगूसराय के रोजगार मेले में मिलेगी 40 हजार तक की नौकरी


Last Updated:

Begusarai Job Fair 2026: बेगूसराय में युवाओं को रोजगार देने के लिए 25 सितंबर को बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी. यहां 8वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा और B.Tech तक पढ़े अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर मिलेंगे. चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों पर 40 हजार रुपये तक वेतन मिलने का मौका है. ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इंश्योरेंस, लॉजिस्टिक, ऑनलाइन डिलीवरी, माइक्रो फाइनेंस और सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी.

बेगूसराय: बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक और पहल सामने आई है. बिहार के बेगूसराय जिले में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी. खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा और B.Tech तक पढ़े अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. अलग-अलग पदों पर चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 40 हजार रुपये तक वेतन मिलने का मौका है.

25 सितंबर को रोजगार मेला
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन और नियोजन विभाग की ओर से 25 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. विभाग के मुताबिक, मेले के जरिए एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. निजी क्षेत्र की 20 से ज्यादा नियोजन इकाइयां इसमें हिस्सा लेंगी.

ऑटोमोबाइल से इंश्योरेंस तक कंपनियां होंगी शामिल
जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने लोकल 18 को बताया कि रोजगार मेले में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी. ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी सेक्टर में तकनीकी पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. टेक्सटाइल सेक्टर से वेलस्पन समेत अन्य कंपनियां भी मेले में भाग लेंगी. इंश्योरेंस सेक्टर में पॉलिसीबाजार के जरिए युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकता है.

नियोजक भी मेले में मौजूद रहेंगे
इसके अलावा टाटा से जुड़े थर्ड पार्टी नियोजक और स्थानीय स्तर के कई नियोजक भी मेले में मौजूद रहेंगे. लॉजिस्टिक और ऑटोमोबाइल से जुड़े पदों पर भी अवसर उपलब्ध होंगे. ऑनलाइन डिलीवरी सेक्टर से Blinkit भी युवाओं का चयन कर सकती है. वहीं, माइक्रो फाइनेंस और सुरक्षा क्षेत्र में SIS समेत कई कंपनियां अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका देंगी.

8वीं पास से B.Tech तक कर सकते हैं आवेदन
इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ उच्च शिक्षित युवाओं को ही मौका नहीं दिया जाएगा. 8वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर ITI, डिप्लोमा और B.Tech तक की पढ़ाई करने वाले युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए हिस्सा ले सकते हैं. जिला नियोजनालय के YP पंकज राजपूत के मुताबिक, अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अलग-अलग कंपनियों और पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता और शर्तों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए.



Source link