जनपथ-सरोजनी छोड़िए, दिल्ली के इस बाजार का करिए रुख, कपड़े से लेकर होम डेकोर और गिफ्ट आइटम तक, हटके है कलेक्शन

जनपथ-सरोजनी छोड़िए, दिल्ली के इस बाजार का करिए रुख, कपड़े से लेकर होम डेकोर और गिफ्ट आइटम तक, हटके है कलेक्शन


होमताजा खबरDelhi

जनपथ-सरोजनी छोड़िए, दिल्ली के इस बाजार का करिए रुख, हटके है कलेक्शन

Last Updated:

जनपथ और सरोजनी छोड़कर इस बार दिल्ली के नेचर बाजार का रुख करें. यहां सिर्फ 50 रुपये की एंट्री टिकट में कपड़े, ज्वेलरी और होम डेकोर का अनोखा सामान मिलेगा. देशभर के 110 से ज्यादा कारीगरों के हैंडमेड प्रोडक्ट्स आपकी शॉपिंग को खास बना देंगे. हटके गिफ्ट्स खरीदने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगह है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः अगर हर बार शॉपिंग के लिए जनपथ, सरोजनी नगर या लाजपत नगर ही जाते हैं, तो इस बार थोड़ा रास्ता बदलकर दिल्ली के नेचर बाजार का चक्कर लगा सकते हैं. यहां आपको सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि घर सजाने का सामान, ज्वेलरी, हैंडमेड गिफ्ट्स और देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगरों का बनाया हुआ सामान भी मिल जाएगा. सबसे खास बात ये है कि यहां घूमने और शॉपिंग के लिए एंट्री टिकट सिर्फ 50 रुपये है.

कपड़े और एक्सेसरीज से लेकर ज्वेलरी तक
अगर आपको कुछ हटके पहनना पसंद है, तो यहां कारीगरों के बनाए हुए कपड़े और एक्सेसरीज देख सकते हैं. यहां आपको अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक डिजाइन और हाथ से तैयार किए गए सामान मिलेंगे. इसके साथ ही ज्वेलरी के भी कई ऑप्शन मिल सकते हैं, जिन्हें आप रोजाना पहनने से लेकर किसी खास मौके के लिए खरीद सकते हैं.

घर सजाना है तो यहां भी काफी कुछ
घर के लिए कुछ नया खरीदने का मन है तो नेचर बाजार में होम डेकोर की भी अच्छी रेंज देखने को मिलेगी. हाथ से बने डेकोरेटिव पीस, सजावट का सामान और अलग-अलग तरह की क्राफ्ट आइटम्स घर को थोड़ा अलग लुक देने के काम आ सकते हैं. यानी सिर्फ कपड़े लेने आए हैं और घर की सजावट का सामान भी पसंद आ गया, तो यहां वो ऑप्शन भी मिल जाएगा.

गिफ्ट के लिए भी मिलेंगे हैंडमेड आइटम
किसी दोस्त या परिवार वाले के लिए थोड़ा अलग गिफ्ट ढूंढ रहे हैं तो यहां के हैंडमेड सामान देख सकते हैं. बाजार में देशभर से आए कारीगर अपने हाथों से तैयार किए सामान लेकर पहुंचे हैं. ऐसे में आपको ऐसे गिफ्ट मिल सकते हैं जो आम दुकानों में आसानी से नहीं दिखते.

देशभर के कारीगरों का सामान एक जगह
इस बाजार में देश के अलग-अलग हिस्सों से 110 से ज्यादा कारीगर पहुंचे हैं. इसलिए यहां शॉपिंग करते हुए आपको अलग-अलग राज्यों की कला और कारीगरी देखने को मिलेगी. अगर आप एक ही जगह पर कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर और हैंडमेड गिफ्ट्स देखना चाहते हैं, तो नेचर बाजार एक अलग तरह का शॉपिंग स्पॉट बन सकता है.b



Source link