रोहित वेमुला के साथ जो हुआ वही मेरे साथ हो रहा…दलित छात्र के वीडियो पर उबाल – Bharathidasan emotional video alleged Rohith Vemula type treatment

रोहित वेमुला के साथ जो हुआ वही मेरे साथ हो रहा…दलित छात्र के वीडियो पर उबाल – Bharathidasan emotional video alleged Rohith Vemula type treatment


होमताजा खबरदेश

रोहित वेमुला के साथ जो हुआ वही मेरे साथ हो रहा…दलित छात्र के वीडियो पर उबाल

Last Updated:

Vijay Government News: छात्रों को विभिन्‍न कैटेगरी में छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी तरह की बाधा पैदा न हो. अब फर्ज कीजिए कि कोई छात्र सरकारी मदद से विदेश में उच्‍च शिक्षा हासिल कर रहा है और समय पर उसका फंड रिलीज न किया जाए तो फिर क्‍या होगा. कुछ ऐसी ही स्थिति तमिलनाडु के एक छात्र के साथ पैदा हो गई है. छात्र के वीडियो ने प्रदेश की सियासत में भी उबाल ला दिया है.

Zoom

मलेशिया में पढ़ाई कर रहे भारतीदासन नाम के छात्र ने तमिलनाडु सरकार पर स्‍कॉलरशिप का फंड समय पर रिलीज न करने का आरोप लगाया है.

Vijay Government News: मलेशिया की एक नेशनल यूनिवर्सिटी में रिसर्च कर रहे तमिलनाडु के एक छात्र भारतीदासन ने अपनी पढ़ाई के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता में देरी को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि फंड नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़ने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने इस पूरे मामले की तुलना 2016 में हैदराबाद विश्वविद्यालय के रिसर्च स्‍कॉलर रोहित वेमुला के मामले से की है. भारतीदासन टिश्यू इंजीनियरिंग और रीजनरेशन विषय में पीएचडी कर रहे हैं और ‘अन्नल अंबेडकर हायर एजुकेशन स्कीम’ के तहत अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. कुछ महीने पहले जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए योजना के तहत उन्हें फंड नहीं मिला है. उन्होंने दावा किया था कि रिसर्च जारी रखने के लिए उन्हें साथी छात्रों और प्रोफेसरों से पैसे उधार लेने पड़े. अब पूर्व सीएम एमके स्‍टालिन और प्रदेश के पूर्व मंत्री उदयनिधि स्‍टालिन ने तमिलनाडु की विजय सरकार पर हमला बोला है.



Source link