Last Updated:
कंटेंट निधि तिवारी की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. उन्होंने दिल्ली में एक लड़के बात करने के दौरान खुद फांसी लगाई. लड़के ने ही निधि के पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी. पेरेंट्स निधि को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. निधि ने अपने आखिरी पोस्ट में दिल टूटने की भी बात कही. उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है.
कंटेंट क्रिएटर ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nidhitiwari3916)
सिंगरौली. कंटेंट क्रिएटर निधि तिवारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. कहा जा रहा है कि वह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. घरवाले उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधि मोरवा थाने के भूसा मोड़ नाम की जगह पर रहती थीं. घटना की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. निधि की मौत से पहले उनके आखिरी समय की रील्स और पोस्ट वायरल हो रही है. एक पोस्ट में उन्होंने अधूरे दिल और साथ की बात कही थी.
निधि तिवारी के परिजनों का कहना है कि जब यह घटना हुई तब निधि कथित तौर पर दिल्ली के रहने वाले एक लड़के बात कर रही थी. लड़के ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी. पुलिस आत्महत्या के कारणों समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. निधि ने 22 घंटे पहले अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी. इसमें वह एक भोजपुरी गाने पर नाचते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने अधूरे दिल की बात कही थी.
निधि तिवारी का आखिरी पोस्ट. (फोटो साभारः फेसबुक @nidhi.tiwari.289489)
निधि तिवारी ने अपने फेसबुक पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में हाथ से अधूरा दिल और दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों को मिलाकर पूरा दिल बनाती हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया. मैंने खुद से पूरा कर दिया. इसलिए कहा जाता है कि खुद से प्यार करो किसी और से नहीं. खुद में खुद को तलाश करो. किसी और में आखिर कबतक तलाशोगे खुद को.”
View this post on Instagram