Typhoon no 26 approaching: weather Update| तूफान नंबर 26 से सावधान 108kmph स्पीड से चल पड़ी है तबाही दलदल बन गई जमीन सरकार ने जारी किया अलर्ट

Typhoon no 26 approaching: weather Update| तूफान नंबर 26 से सावधान 108kmph स्पीड से चल पड़ी है तबाही दलदल बन गई जमीन सरकार ने जारी किया अलर्ट


Last Updated:

Strong Typhoon No 26 Alert: इस साल मानसून ने जो रूप दिखाया है, वो भूला नहीं जा सकता. खासतौर पर पूर्वी और दक्षिण एशिया में तो तूफान और चक्रवातों ने बवाल ही काट दिया है. भारत में जहां उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात तक सैलाब आ चुका है, वहीं जापान में अब टाइफून नंबर 26 का अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस ताकतवर तूफान से बचने के लिए सरकारी वॉर्निंग जारी की गई है.

Zoom

तूफान नंबर 26 का अलर्ट. (रॉयटर्स)

Typhoon Alert: भारत में मानसून जाते-जाते भी रुला रहा है. सितंबर के आखिर में हो रही हाहाकारी बारिश और तूफानों ने देश के कई हिस्सों को न सिर्फ पानी में डुबो दिया है, बल्कि फसलें भी चौपट करने पर आमादा है. कुछ ऐसा ही हाल जापान में भी है. यहां इस सीजन का एक और शक्तिशाली तूफान का खतरा बनकर मंडरा रहा है. स्थिति ये है कि खुद जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने लोगों से अलर्ट रहने और सावधान‍ियां बरतने की अपील की है. उन्‍होंने जानकारी दी है कि जल्दी ही तूफान नंबर-26 दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के करीब पहुंच सकता है, ऐसे में सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है.

पीएम तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में तूफान की जानकारी साझा करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की. पीएम ने अपनी पोस्‍ट में लिखा – ‘टाइफून नंबर-26 तेज ताकत के साथ दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के करीब पहुंच सकता है. इसके बाद अगले हफ्ते की शुरुआत में यह जापान के मुख्य द्वीप होंशू के दक्षिण से पूर्व की ओर बढ़ सकता है और इसके कांटो क्षेत्र के करीब पहुंचने का भी खतरा है.’

30 तारीख है बेहद खतरनाक

पीएम सनाए ताकइची ने खुद कहा है कि टाइफून के करीब आने वाले ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों में लोगों को करीब 30 तारीख तक बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है. ऊंची समुद्री लहरों, तेज हवाओं, समुद्र का पानी बढ़ने, भूस्खलन, निचले इलाकों में पानी भरने और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है. इसलिए जरूरी सावधानियां बरतें. इसके अलावा, चिबा और कानागावा में टाइफून नंबर 25 से जुड़ी भारी बारिश की वजह से पहले ही भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं हो चुकी हैं. वहां मौसम के मोर्चों से होने वाली बारिश के अलावा टाइफून नंबर-26 का भी असर पड़ सकता है.

ताकत बढ़ी, तो होगी मुश्किल 

पीएम ने कहा क‍ि खासतौर पर हफ्ते के दूसरे हिस्से में, टाइफून की ताकत और उसके रास्ते के आधार पर इतनी बारिश हो सकती है कि मौसम विभाग को चेतावनी जारी करनी पड़े. इससे पहले तूफा डुजुआन ने अप्रत्याशित रूप से अपनी ताकत बढ़ाकर जो तबाही मचाई है, उससे इस इलाके के देश उबर नहीं पाए हैं और फिर एक और समुद्री राक्षस सामने खड़ा है. सरकारी वॉर्निंग में कहा गया है कि उन इलाकों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, जहां अब तक हुई रिकॉर्ड भारी बारिश की वजह से जमीन पहले ही काफी ढीली हो चुकी है. ऐसी जगहों पर थोड़ी सी बारिश में भी भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. अलर्ट जारी किया गया हैकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगह जाने के लिए पहले से तैयारी करके रखें. स्थानीय प्रशासन की ओर से बनाए गए हैजार्ड मैप देखकर यह जांच लें कि आपका घर और आसपास का इलाका सुरक्षित है या नहीं.



Source link