मिर्च काटने के बाद हाथों में लगती है मिर्ची? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स
Last Updated:
Chilli Cutting Tips: मिर्च काटने के बाद हाथों में तेज जलन होना आम समस्या है, मिर्च की तीखापन त्वचा पर चिपकने से आंखों या चेहरे को छूने पर भी परेशानी हो सकती है. जानिए मिर्च काटते समय किन आसान सावधानियों से हाथों की जलन से बचा जा सकता है.
आमतौर पर देखा जाता हैं कि किचन रोज डेली सब्जी बनाते टाइम मिर्च काटना नॉर्मल बात है लेकिन कई बार मिर्च काटने के बाद हाथों में तेज जलन होने लगती है. यह प्रॉब्लम तब और बढ़ जाती है, जब अनजाने में वही हाथ आंखों, नाक या चेहरे पर लग जाए. मिर्च में मौजूद तीखापन हाथों पर चिपक जाता है, इसलिए मिर्च काटने के बाद हाथों की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी होता है.
मिर्च काटते समय अगर हाथों में जलन की समस्या अक्सर होती है तो एक आसान तरीका यह है कि मिर्च काटने से पहले हाथों में रसोई वाले दस्ताने पहन लें. इससे मिर्च का सीधा संपर्क हाथों की त्वचा से नहीं होगा. खासकर ज्यादा मात्रा में मिर्च काटनी हो तो यह सावधानी काफी काम आ सकती है. इससे हाथों में होने वाली जलन और बाद में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है.
मिर्च काटने के बाद हाथों को सिर्फ पानी से धोना हमेशा पर्याप्त नहीं होता. हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए और उंगलियों के बीच की जगह के साथ-साथ नाखूनों के आसपास भी सफाई करनी चाहिए. कई बार मिर्च का थोड़ा हिस्सा नाखूनों के पास रह जाता है और बाद में आंख या चेहरे को छूने पर जलन शुरू हो जाती है, इसलिए हाथ धोने में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन शुरू हो जाए तो सबसे पहले चेहरे और आंखों को छूने से बचना चाहिए. आंखों में गलती से मिर्च लगने पर काफी तेज जलन और पानी आने की समस्या हो सकती है. ऐसी स्थिति में आंखों को रगड़ने के बजाय साफ पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए. हाथों को भी दोबारा साबुन से साफ करना जरूरी है, ताकि मिर्च का असर कम किया जा सके.
रसोई में थोड़ी सी सावधानी रखकर मिर्च काटने के बाद होने वाली जलन से काफी हद तक बचा जा सकता है. मिर्च काटते समय दस्ताने पहनना, काम पूरा होने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना और बिना हाथ साफ किए चेहरे को नहीं छूना सबसे आसान सावधानियां हैं. अगर जलन बहुत ज्यादा हो, लंबे समय तक बनी रहे या त्वचा पर सूजन जैसी परेशानी दिखाई दे तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.