IND vs WI: शुभमन गिल ने फिर निभाया याराना, वेस्टइंडीज के खिलाफ खास दोस्त को कराया वनडे डेब्यू

IND vs WI: शुभमन गिल ने फिर निभाया याराना, वेस्टइंडीज के खिलाफ खास दोस्त को कराया वनडे डेब्यू


होमखेलक्रिकेट

गिल ने फिर निभाया याराना, वेस्टइंडीज के खिलाफ खास दोस्त को कराया वनडे डेब्यू

Last Updated:

Naman Dhir ODI Debut: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने नमन धीर को डेब्यू कैप पहनाया. पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले नमन दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शुभमन की कप्तानी में वनडे डेब्यू का मौका मिला है. नमन से पहले गुरनूर बराड़ भी वनडे डेब्यू कर चुके हैं.

Zoom

नमन धीर का वनडे डेब्यू

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबल में ऑलराउंडर नमन धीर को डेब्यू को कैप मिला है. कप्तान शुभमन गिल ने नमन को डेब्यू कैप दिया. घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए शुभमन के साथ खेल चुके नमन दूसरे खिलाड़ी हैं जो उनकी कप्तानी में डेब्यू कर रहे हैं. नमन से पहले तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ की भी डेब्यू शुभमन की कप्तानी में ही हुआ. शुभमन, गुरनूर और नमन तीनों पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं.

बता दें कि नमन धीर को हर्षित राणा की जगह टीम में मौका मिला है, जो तेज गेंदबाजी के साथ टीम इंडिया के लिए तेज गति से बल्लेबाजी की भी क्षमता रखते हैं. हर्षित चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. यही कारण है कि नमन को उनके विकल्प के रूप में चुना गया है. इसके अलावा लिमिटेड ओवरों के खेल में नमन धीर का हालिया प्रदर्शन भी दमदार रहा है. हाल ही में खत्म हुए शेर ए पंजाब टी20 लीग में नमन ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था.

शेर ए पंजाब लीग में नमन ने मचाई थी तबाही

नमन धीर ने हाल ही में खत्म हुए शेर ए पंजाब टी20 लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तबाही से मचा दी थी. अमृतसर सूरमाज की ओर से खेलते हुए नमन धीर ने इसी महीने 8 सितंबर 2026 को मोहाली किंग्स के खिलाफ महज 64 गेंदों में 173 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. अपनी इस पारी में नमन ने 16 चौके और 12 छक्के भी उड़ाए थे. पूरे टूर्नामेंट में नमन धीर ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाया था, जिसके बाद सिलेक्टर्स ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना.



Source link