अफगानिस्तान, सूडान और वियतनाम से ग्वालियर आ रहा खास पत्थर, होगा ये काम; 20 लाख आएगी लागत

अफगानिस्तान, सूडान और वियतनाम से ग्वालियर आ रहा खास पत्थर, होगा ये काम; 20 लाख आएगी लागत


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा अब अफगानी पत्थर से बड़ा शिवलिंग बनाने जा रहे हैं. करीब 3 फीट ऊंचे इस शिवलिंग की स्थापना पंजाब के एक मंदिर में होगी. शिवलिंग के साथ ही इस मंदिर में स्थापित होने वाली 60 मूर्तियां बनाने के लिए ग्वालियर के दीपक को आर्डर मिला है. यह सभी मूर्तियां अफगानिस्तान, सूडान, वियतनाम, भारत और दूसरे देशों के पत्थरों से तराशी जाएंगी.

Zoom

अफगानिस्तान से आ रहा खास पत्थर

Gwalior News: अफगानिस्तान से आने वाला लाजावर्त (लैपिस लाजुली) का पांच फीट का एक पत्थर जल्द ही हवाई जहाज के जरिए दिल्ली होकर ग्वालियर पहुंचेगा. अफगानिस्तान के गहरा नीला रंग और सुनहरी चमक वाले पत्थर से शिवलिंग बनाया जाएगा. इस पत्थर का वजन करीब डेढ़ हजार किलो बताया जा रहा है. ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा 3 फीट ऊंची शिवलिंग का बनाएंगे. दावा है कि इतने बड़े आकार का लाजावर्त शिवलिंग देश में पहली बार बनाया जा रहा है. ये पत्थर 15 लाख रुपए में भारत आएगा. वहीं इसके शिवलिंग निर्माण में 20 से 22 लाख की लागत आएगी.

पंजाब में स्थापित होंगी प्रतिमाएं
खास बात यह भी है कि शिव परिवार की हर प्रतिमा के लिए अलग रंग और खासियत वाला पत्थर चुना गया है. गणेश प्रतिमा सूडान से आने वाले हरे मर्गज स्टोन से बनेगी. इसे पन्ने का विकल्प माना जाता है. कार्तिकेय के लिए वियतनाम का ब्लैक मार्बल चुना गया है.

नंदी जैसलमेर के गोल्डन स्टोन और माता पार्वती मकराना के प्योर व्हाइट मार्बल से तैयार होंगी. बैजाताल स्थित रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में नेशनल अवॉर्डी मूर्तिकार दीपक इन प्रतिमाओं को आकार देंगे. ये प्रतिमाएं पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के नवांशहर में वंशवृद्धि महादेव मंदिर में 2027 में स्थापित होंगी.

क्या बोले मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा?
नेशनल अवॉर्ड मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि हम 60 मूर्ति बनाने जा रहे हैं. इसमें शिव परिवार, द्वारपाल, हनुमान जी, विष्णु जी और राधा जी की भी मूर्तियां शामिल हैं. कई म्यूजियम में ऐतिहासिक मूर्तियां हैं. उनकी कॉपी की जाएगी. अफगानिस्तान और सूडान से पत्थर मंगाया जाएगा.

क्या है पत्थर की खासियत?
उन्होंने कहा है कि इस पत्थर की खासियत यह है कि इससे ब्लू और गोल्डन रंग की अलग ही सुंदरता दिखाई देती है. ढाई टन का शिवलिंग रहेगा और करीब तीन फीट इसकी हाइट रहेगी. शिवलिंग का पत्थर ही 15 लाख रुपए हैं और लागत बनाने 20 से 22 लाख रुपए है. यह हमारे लिए बहुत कठिन काम है.



Source link