Last Updated:
Richa Chadha New Show: ऋचा चड्ढा अपने फैंस के लिए एक नया ट्रैवल शो ‘मुसाफिरी’ लेकर आई हैं. उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में मुंबई के इतिहास, छिपी हुई कहानियों और कम चर्चित जगहों को दिखाया जाएगा. पहले ही एपिसोड में किम कार्दशियन और साउथ मुंबई के काला घोड़ा इलाके का अनोखा कनेक्शन बताया गया है. जानिए ऋचा चड्ढा के इस नए शो की पूरी डिटेल.
ऋचा चढ्ढा का न्यू ट्रैवेल शो (फोटो साभार-instagram @therichachadha)
Musafiri Show Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने फैंस के लिए एक नया और दिलचस्प ट्रैवल शो लेकर आई हैं. उनके नॉन फिक्शन शो मुसाफिरी का पहला एपिसोड शुक्रवार से स्ट्रीम हो रहा है. इस शो में मुंबई शहर के इतिहास, पुराने समुदायों और छिपी हुई अनसुनी कहानियों को दिखाया जाएगा.
ऋचा चड्ढा इस सीरीज के जरिए लोगों को मुंबई की ऐसी जगहों की सैर कराएंगी, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
काला घोड़ा और किम कार्दशियन का कनेक्शन
शो के पहले ही एपिसोड में मुंबई के कल्चर और कई हैरान कर देने वाले राज खोले गए हैं. इस एपिसोड में साउथ मुंबई के मशहूर इलाके काला घोड़ा और हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन के बीच एक अनोखा कनेक्शन भी बताया गया है. ऋचा चड्ढा ने इस शो में मुंबई की रक्षक मानी जाने वाली मां महालक्ष्मी समेत कई देवी देवताओं से जुड़ी दिलचस्प कहानियां भी शेयर की हैं. उनका मानना है कि मुंबई ऐसी कई कहानियों से भरा पड़ा है, जिन्हें लोग जानते तो हैं लेकिन कभी करीब से समझने की कोशिश नहीं करते.
मुंबई के इतिहास की अनोखी सैर
इस ट्रैवल शो में दर्शकों को मुंबई के सबसे पुराने आर्मेनियाई चर्च की सैर कराई जाएगी. इसके साथ ही गेटवे ऑफ इंडिया क्यों बनाया गया था और इसका इतिहास क्या है, यह भी विस्तार से दिखाया जाएगा. ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जो लोग पूरी जिंदगी मुंबई में रहे हैं, वे भी इस शो को देखकर अपने शहर को एक नजरिए से देखेंगे. उन्हें ऐसा लगेगा जैसे वे किसी नई मुंबई की खोज कर रहे हैं. यह शो ऋचा चड्ढा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल फुलस्टॉप पर आएगा.
View this post on Instagram