महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, लाडली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम; हो गया ऐलान

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, लाडली बहना योजना में जुड़ेंगे नए नाम; हो गया ऐलान


Last Updated:

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में पैसे भेजती है. महिलाओं को इस किस्त का काफी इंतजार रहता है, क्योंकि इससे उन्हें मजबूती मिलती है. अब महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पता चला है कि इसमें अगले साल पात्र महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे.

Zoom

लाडली बहना योजना में जोड़े जाएंगे नए नाम (AI तस्वीर)

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ सिर्फ एक सरकारी योजना या आर्थिक सहायता की किस्त नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के वित्तीय स्वतंत्रता और सामाजिक बदलाव की एक नई इबारत है. यह योजना महिलाओं की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लेकर आई थी. इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने सीधे पैसे भेजती है. लेकिन पिछले काफी समय से इस योजना में नई पात्र महिलाओं को नहीं जोड़ा गया है. अब इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा संकेत दिया है.

सेवा संकल्प अभियान के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव देवास पहुंचे हुए थे. वहां उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को राशि भी हर माह बैंक खाते में भेजी जा रही है. जिन बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. अगले साल पात्रतानुसार उनके नाम भी जोडे जाएंगे. अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक राशि लाड़ली बहनों को दी गई है.

अब मुख्यमंत्री के बयान से यह बात तो साफ है कि अगले साल लाडली बहना योजना में पात्र महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे. लेकिन इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई गई है.

स्कूलों से विद्यार्थियों का ड्रॉप आउट हुआ जीरो
देवास के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार देने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं. शासकीय स्कूलों के मेधावी बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिलें, किताबें और स्कॉलरशिप दी जा रही है. प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ड्रॉप आउट दर कभी 16 प्रतिशत थी, लेकिन हमारी सरकार के प्रयासों से अब ड्रॉप आउट दर शून्य हो गई है. राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा का बजट 38 हजार करोड़ तय किया है.

MP में बेरोजगारी दर सबसे कम: सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक 35 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की बाइक सेवा यात्रा निकाली जा रही है. लगभग 17 हजार किलोमीटर यात्रा तय होगी. प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 18 हजार पदों पर नई भर्ती की है. एमएसएमई सेक्टर से 1 करोड़ 20 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है. मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है.



Source link