Last Updated:
Shah Rukh khan Heroine Net Worth : एक्ट्रेस ने साल 2000 में ‘मिस इंटरनेशनल’ में भारत को रीप्रेजेंट किया था, जिसके कुछ साल बाद 2004 में वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं. हीरोइन की डेब्यू फिल्म ने खूब तारीफ बटोरी, मगर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. एक्ट्रेस ने अगले साल मशहूर बिजनेसमैन से शादी कर ली. आज उनकी नेटवर्थ भारत के सबसे अमीर एक्टर शाहरुख खान से भी ज्यादा है. उनके पति भारत के 59वें सबसे अमीर शख्स हैं. क्या आपने उन्हें पहचाना?
नई दिल्ली: शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर हीरो हैं, जबकि उनकी नेटवर्थ में करीब 2500 करोड़ की गिरावट आई है. मगर एक भारतीय हीरोइन उनसे भी अमीर हैं. दोनों ने साल 2024 की मास्टरपीस में साथ काम किया था. एक्ट्रेस के पति भारत के 59वें सबसे अमीर इंसान हैं. (फोटो साभार: Instagram@amanyatanverma)
शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीय एक्टर हैं, मगर उनके साथ काम कर चुकी एक एक्ट्रेस गायत्री जोशी की नेटवर्थ उनसे भी ज्यादा है. उन्होंने ‘स्वदेश’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था. (फोटो साभार: IMDb)
गायत्री जोशी ने रियल एस्टेट एंटरप्रेन्योर विकास ओबेरॉय से शादी की है. ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026’ की रिपोर्ट के अनुसार, विकास की नेटवर्थ 48,100 करोड़ रुपये है और वह भारत के 59वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. विकास पिछले साल भी इसी लिस्ट में शामिल थे और तब उनकी संपत्ति 42,960 करोड़ रुपये बताई गई थी. उस समय, वह भारत के 58वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
गायत्री ने 1990 के दशक के आखिर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ‘चैनल वी’ के लिए वीजे के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने अगले साल, ‘फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल’ में हिस्सा लिया और ‘मिस इंटरनेशनल 2000’ में भारत को रीप्रेजेंट किया. (फोटो साभार: IMDb)
गायत्री को बड़ा ब्रेक 2004 में मिला, जब उन्हें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘स्वदेश’ में शाहरुख खान के साथ लीड रोल मिला. उन्होंने अगले ही साल 2005 में विकास से शादी कर ली. (फोटो साभार: Instagram@rathiiakash_official)
गायत्री की लव स्टोरी के बारे में ज्यादा पता नहीं है, लेकिन विकास ने 2014 में ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ से कहा था, ‘शादी से पहले मैं गायत्री को लंबे समय से जानता था. हम सिर्फ दोस्त थे या यूं कहें कि बस जान-पहचान थी. किस्मत से हम अक्सर एक-दूसरे से टकराते रहते थे और मुझे पक्का यकीन हो गया कि यही वो इंसान है जिसके साथ मैं अपनी बाकी जिंदगी बिताना चाहता हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@nishant_88_mishra)
गायत्री और विकास मुंबई के जुहू इलाके में 75,000 स्क्वायर फुट में फैले नौ-मंजिला बंगले में रहते हैं. कपल के घर को इटैलियन आर्किटेक्ट और डिजाइनर पिएरो लिसोनी ने डिजाइन किया था. (फोटो साभार: IMDb)
गायत्री ने ‘आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट इंडिया’ के साथ एक पुरानी बातचीत में अपने घर के बारे में बताया था. घर के दो बेसमेंट लेवल पार्किंग और फिटनेस के लिए जिम, स्पा है. एक अलग फ्लोर में 12 लोगों की कैपिसिटी वाला सिनेमाहॉल है. ग्राउंड से लेकर तीसरे फ्लोर तक, मेहमानों के मनोरंजन के लिए स्पेस है. चौथे फ्लोर से ऊपर का हिस्सा उनका प्राइवेट लिविंग एरिया है. छत पर एक इन्फिनिटी पूल है जहां से अरब सागर का नजारा दिखता है.
(फोटो साभार: Instagram@iamsonalibendre)
गायत्री जोशी ने बताया कि उनके पति चाहते थे कि उनका घर किसी बुटीक होटल की तरह चले, लेकिन उन्हें यह तुलना पसंद नहीं थी. उन्होंने बताया था, ‘विकास हमेशा कहते थे कि घर को बुटीक होटल की तरह चलना चाहिए. शुरू में मुझे यह तुलना बिल्कुल पसंद नहीं थी. यह एक घर है, होटल नहीं. इस घर में रविंदर रेड्डी, एमएफ हुसैन और मंजीत बावा की कृतियां मौजूद हैं.
(फोटो साभार: Instagram@sonalikul)