‘भारत साइड प्लेयर और पाक मध्यस्थ’, बोले राहुल; BJP का तंज- ‘पाक फैन बॉय’
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक मामलों में सिर्फ साइड प्लेयर बनकर रह गया है. उन्होंने हैरानी जताई कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में भूमिका निभा रहा है जबकि भारत केवल देख रहा है. राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया. पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन्हें ‘पाक फैन बॉय’ बताते हुए आरोप लगाया कि वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आदर्श की तरह पेश करते हैं. राहुल ने आतंकवाद बंद होने पर पाकिस्तान से बातचीत की गुंजाइश भी जताई.
शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका-ईरान बातचीत में सक्रिय है और भारत सिर्फ देख रहा है. (फोटो PTI)
भारत की विदेश नीति को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. इस बार मामला अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका का है. शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि भारत जैसे बड़े देश को वैश्विक मामलों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए थी. लेकिन आज भारत सिर्फ किनारे खड़ा होकर देख रहा है. उन्होंने हैरानी जताई कि पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में जुटा है जबकि भारत की भूमिका एक दर्शक जैसी नजर आ रही है. राहुल के इस बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. बीजेपी ने पलटवार करते हुए उन्हें ‘पाक फैन बॉय’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की तारीफ करने का मौका तलाशते हैं.
राहुल गांधी ने यह टिप्पणी गुरुवार को शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम के दौरान की. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन के नेतृत्व के जरिए अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अहम आवाज बनकर उभरा था. वह चाहते हैं कि भारत फिर से वैसी ही भूमिका निभाए. राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए. उनके मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे नेताओं से व्यक्तिगत दोस्ती कूटनीति का आधार नहीं हो सकती. इस बयान के बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर राहुल को घेरा. उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच शांति प्रयासों और ईरान के फैसले का हवाला देकर कहा कि भारत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
India Has Become a Side Player”: Rahul Gandhi Tears into Modi’s Friendship Diplomacy at Chicago Talk https://t.co/LLYMMgmR3V