मुश्किल से शूट हुआ था ‘पहला नशा’ गाना,फराह खान ने सुनाया किस्सा, बोलीं- आमिर हजार बार करते थे रिहर्सल

मुश्किल से शूट हुआ था ‘पहला नशा’ गाना,फराह खान ने सुनाया किस्सा, बोलीं- आमिर हजार बार करते थे रिहर्सल


Last Updated:

90 के दशक के सुपरहिट गाने ‘पहला नशा’ से जुड़ा फराह खान ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि उस दौर में स्लो मोशन में गाने शूट करना कितना मुश्किल था और आमिर खान कैसे बार-बार रिहर्सल करके हर मूवमेंट परफेक्ट करते थे.

Zoom

फराह खान का पहला कोरियोग्राफ किया गाना (फोटो साभार-instagram@bollywood.nostalgia)

नई दिल्ली: 90 के दशक का गाना ‘पहला नशा’ आज भी लोगों के पसंदीदा रोमांटिक गानों में शामिल है. आमिर खान और आयशा जुल्का पर फिल्माया गया यह गाना अपने स्लो मोशन सीक्वेंस के लिए खास पहचान रखता है. लेकिन इस गाने को कोरियोग्राफ करना फराह खान के लिए आसान नहीं था. हाल ही में फराह खान ने मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

उन्होंने बताया कि उस दौर में स्लो मोशन में शूटिंग करना कितना मुश्किल था और आमिर खान की मेहनत ने उनका काम किस तरह आसान कर दिया था.

फराह का पहला कोरियोग्राफ किया गाना

शो में फराह खान बतौर गेस्ट पहुंची थीं. इस दौरान शो की होस्ट माधुरी दीक्षित ने उनसे पूछा कि उन्होंने सबसे पहले कौन-सा गाना कोरियोग्राफ किया था. इस पर फराह ने बताया कि उनका पहला गाना 1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का ‘पहला नशा’ था. इसके बाद दोनों ने उस दौर में गानों की शूटिंग और स्लो मोशन सीक्वेंस बनाने से जुड़े पुराने दिनों को याद किया.

स्लो मोशन शूट करना था मुश्किल

बातचीत के दौरान माधुरी ने बताया कि उस समय गानों को स्लो मोशन में शूट करना काफी मुश्किल हुआ करता था. इस पर फराह ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उस दौर में सेट पर मॉनिटर नहीं होते थे. ऐसे में टीम के लिए तुरंत यह देख पाना आसान नहीं था कि शॉट कैसा आया है. आज फिल्ममेकर्स के पास शूटिंग के दौरान कई तरह की टेक्नोलॉजी मौजूद है, लेकिन उस समय ऐसी सुविधाएं नहीं थीं. इसलिए हर शॉट को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ती थी.

आमिर की मेहनत ने आसान की शूटिंग

फराह खान ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान आमिर खान की मेहनत ने काफी मदद की थी. वह हर मूवमेंट को सही करने के लिए बार-बार रिहर्सल करते थे. फराह ने कहा, “अच्छा हुआ कि वो आमिर थे. वो हजार बार प्रैक्टिस करते थे और हर बार एकदम परफेक्ट करते थे.” उनके मुताबिक, आमिर की इसी आदत की वजह से गाने के मुश्किल सीक्वेंस को शूट करना आसान हो गया था.

‘पहला नशा’ हिंदी सिनेमा के यादगार रोमांटिक गानों में से एक है. इसका स्लो मोशन स्टाइल उस समय काफी खास था. गाने में आमिर खान और आयशा जुल्का की जोड़ी नजर आई थी. 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का निर्देशन मंसूर खान ने किया था. इसमें आमिर और आयशा के अलावा दीपक तिजोरी और पूजा बेदी भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म का म्यूजिक जतिन-ललित ने तैयार किया था. वहीं, ‘पहला नशा’ को उदित नारायण और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी. आज भी यह गाना अपनी धुन और रोमांटिक अंदाज के लिए लोगों के बीच पसंद किया जाता है.



Source link