नौकरी करते-करते अरबपति बन गए 7 लोग, 5100 हुए करोड़पति, इस ऑफिस का हर 9वां कर्मचारी ₹930 करोड़ का मालिक

नौकरी करते-करते अरबपति बन गए 7 लोग, 5100 हुए करोड़पति, इस ऑफिस का हर 9वां कर्मचारी ₹930 करोड़ का मालिक


Last Updated:

Anthropic IPO : एंथ्रोपिक के आईपीओ कंपनी के कर्मचारियों के लिए कुबेर का खजाना साबित हुआ है. एंथ्रोपिक में काम करने वाले करीब 96 फीसदी कर्मचारी करोड़पति बन चुके हैं. खास बात यह है कि कंपनी का हर नौंवा कर्मचारी तो अब करीब 930 करोड़ की संपत्ति का मालिक है.

Zoom

एंथ्रोपिक में कुल 5,300 कर्मचारी काम करते हैं. (सांकेतिक तस्‍वीर : Canva)

नई दिल्‍ली. मशहूर एआई चैटबॉट क्‍लॉड (Claude) बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) के शेयर बाजार में लिस्‍ट होते ही इसमें काम करने वाले कर्मचारियों की किस्‍मत पलट गई है. स्‍टॉक मार्केट में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के बाद अब एंथ्रोपिक के ऑफिस में 7 लोग अरबपति बन गए हैं, जबकि कंपनी के के 5,100 से ज्यादा कर्मचारी करोड़पति हो गए हैं. खास बात यह है कि एंथ्रोपिक के कुल 5,300 कर्मचारियों से करीब 5,100 कर्मचारी अब कम से कम ₹9.30 करोड़ (10 लाख डॉलर) से ज्यादा मूल्‍य के शेयरों के मालिक हैं.

सीएनएन और मार्केटप्लेस हिल डॉट कॉम के आंकड़ों में मुताबिक, एंथ्रोपिक के आधे से अधिक यानी करीब 2,800 कर्मचारियों के पास ₹93 करोड़ (1 करोड़ डॉलर) से ज्यादा की हिस्सेदारी है. वहीं, करीब 600 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनके पास ₹930 करोड़ (10 करोड़ डॉलर) या उससे अधिक के शेयर हैं. हम यूं कह सकते हैं कि एंथ्रोपिक के ऑफिस का हर नौवां कर्मचारी कागजों पर ₹930 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का मालिक कंपनी के शेयर बाजार में लिस्‍ट होते ही बन चुका है. यहां यह जान लेना जरूरी है कि कर्मचारियों की यह अकूत दौलत अभी कागजों पर ही है. शेयर बेचने पर लगी पाबंदियों, वेस्टिंग की शर्तों और बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण कर्मचारियों को यह पूरी रकम तुरंत नकद रूप में नहीं मिलेगी.

आईपीओ से एंथ्रोपिक ने जुटाए ₹9,97,890 करोड़

एंथ्रोपिक के आईपीओ में कंपनी के शेयर का मूल्‍य 7,719 (83 डॉलर) तय किया था. गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही ₹10,369.50 (111.50 डॉलर) पर पहुंच गया और दिन के अंत में 17% की बढ़त के साथ ₹9,036.81 (97.17 डॉलर) पर बंद हुआ. इस IPO और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एंथ्रोपिक ने कुल ₹9,97,890 करोड़ (107.3 अरब डॉलर) जुटाए हैं.

7 को-फाउंडर बने अरबपति

एंथ्रोपिक की लिस्टिंग ने कंपनी के सातों सह-संस्थापकों को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कतार में ला खड़ा किया है. प्रत्येक को-फाउंडर के हिस्से में लगभग ₹1.86 लाख करोड़ (20 अरब डॉलर) की दौलत आई है.

  • डारियो अमोदेई (CEO): ₹1,86,651 करोड़ (20.07 अरब डॉलर)
  • टॉम ब्राउन: ₹1,86,000 करोड़ (20 अरब डॉलर)
  • सैम मैककैंडलिश: ₹1,85,256 करोड़ (19.92 अरब डॉलर)
  • क्रिस्टोफर ओलाह: ₹1,85,070 करोड़ (19.90 अरब डॉलर)
  • जैक क्लार्क और जेरेड कपलान: प्रत्येक के पास ₹1,84,419 करोड़ (19.83 अरब डॉलर)
  • डेनिएला अमोदेई (प्रेसिडेंट और बोर्ड चेयर): ₹1,83,768 करोड़ (19.76 अरब डॉलर)

कंपनी के सीएफओ कृष्णा राव की शेयर हिस्सेदारी भी बढ़कर करीब ₹7,331 करोड़ (788.3 मिलियन डॉलर) हो गई है.

शुरुआती निवेशकों की भी हुई चांदी

कर्मचारियों और संस्थापकों के साथ-साथ कंपनी पर शुरुआती दौर में भरोसा जताने वाले निवेशकों की भी बंपर लॉटरी लगी है. हॉलीवुड अभिनेता एश्टन कचर और गाइ ओसेरी की निवेश फर्म साउंड वेंचर्स की हिस्सेदारी करीब ₹69,750 करोड़ (7.5 अरब डॉलर) पहुंच गया है. वहीं, दिवेश माकन, माइकल एंडर्स और चाड बोएडिंग द्वारा स्थापित ICONIQ कैपिटल की हिस्सेदारी करीब ₹2.79 लाख करोड़ (30 अरब डॉलर) आंकी गई है. बोर्ड सदस्य वास नरसिम्हन के शेयरों की कीमत भी करीब ₹135.78 करोड़ (14.6 मिलियन डॉलर) हो गई है.



Source link