Last Updated:
गोरखपुर में स्मार्ट मीटर से ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायतों पर विभाग चेक मीटर से जांच कर रहा है. उपभोक्ता लिखित आवेदन देकर इस व्यवस्था से अपने मीटर की जांच करवा सकते हैं. दरअसल, चेक मीटर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता के घर में लगे मीटर की रीडिंग की दूसरे मीटर से तुलना की जाती है. इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि, मीटर सही तरीके से बिजली की खपत दर्ज कर रहा है या उसमें किसी तरह की गड़बड़ी है. इसके लिए पुराने और नए मीटर की भी जांच की जा सकती है, ताकि उपभोक्ताओं के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके.
गोरखपुर: शहर में स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके घरों में बिजली की खपत सामान्य है, लेकिन इसके बावजूद बिल पहले के मुकाबले ज्यादा आ रहा है. इसको लेकर लोग बिजली विभाग में शिकायत कर रहे हैं और एप्लीकेशन भी दे रहे हैं. ऐसे में बिजली विभाग की ओर से चेक मीटर के जरिए उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच की जा रही है.
चेक मीटर कि व्यवस्था
दरअसल, चेक मीटर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता के घर में लगे मीटर की रीडिंग की दूसरे मीटर से तुलना की जाती है. इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि, मीटर सही तरीके से बिजली की खपत दर्ज कर रहा है या उसमें किसी तरह की गड़बड़ी है. इसके लिए पुराने और नए मीटर की भी जांच की जा सकती है, ताकि उपभोक्ताओं के मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिल सके.
स्मार्ट मीटर और सिम कॉन्सेप्ट
बक्शीपुर के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि, स्मार्ट मीटर में सिम लगा होता है और यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल तरीके से काम करती है. इसके बावजूद अगर किसी उपभोक्ता को लगता है कि उसका मीटर तेज चल रहा है या बिजली का बिल जरूरत से ज्यादा आ रहा है तो विभाग उसकी शिकायत की जांच करता है.
पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक, अगर किसी उपभोक्ता को अपने बिजली के बिल या मीटर की रीडिंग को लेकर संदेह है तो वह बिजली विभाग को लिखित रूप में एप्लीकेशन दे सकता है. इसके बाद विभाग की ओर से संबंधित उपभोक्ता के पुराने और नए मीटर की जांच की जाएगी. साथ ही चेक मीटर लगाकर दोनों मीटर की रीडिंग का मिलान किया जाएगा. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि बिजली की खपत सही दर्ज हो रही है या मीटर में कोई तकनीकी समस्या है.
चेक मीटर के जरिये उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच
एसडीओ बताते हैं कि, शहर में अब तक कई जगह चेक मीटर के जरिए उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच की जा चुकी है. जिन लोगों की ओर से मीटर तेज चलने या ज्यादा बिल आने की शिकायतें मिल रही हैं, उनके यहां भी इस प्रक्रिया के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की जा रही है. विभाग का कहना है कि जांच के बाद उपभोक्ताओं के संदेह को दूर करने और वास्तविक समस्या का पता लगाने में मदद मिलेगी. ऐसे में अगर आपके घर का बिजली बिल भी अचानक बढ़ रहा है और आपको मीटर की रीडिंग पर संदेह है तो बिना परेशानी उठाए लिखित शिकायत देकर चेक मीटर से जांच कराने की मांग कर सकते हैं।