यशस्वी-राहुल की फिफ्टी से भारत मजबूत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलटवार
Last Updated:
न्यूजीलैंड के 368 रन के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 159 रन बना लिए थे. टीम इंडिया अभी न्यूजीलैंड के स्कोर से 209 रन पीछे है. स्टंप्स के समय केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 85 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपना विकेट गंवा बैठे.
केएल राहुल ने अर्धशतक बनाकर रहे नाबाद.
नई दिल्ली. भारत ने बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की समाप्ति के समय 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे. केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत की तरफ से पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की. शुरुआत धीमी रही, लेकिन एक बार लय मिलने के बाद भारतीय ओपनरों ने मैदान के चारों ओर रन बनाए. जायसवाल बेहद आक्रामक रहे. बाएं हाथ का यह युवा सलामी बल्लेबाज शतक से चूक गया. जायसवाल 89 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए. जायसवाल को मैट हेनरी ने आउट किया. आउट होने से पहले इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 27.5 ओवर में 130 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दी.
केएल राहुल 116 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पडिक्कल 35 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 29 रन की साझेदारी हो चुकी है. भारतीय टीम न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से अभी भी 209 रन पीछे है.
338 रन पर सिमटी कीवी टीम
इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 243 रन से की थी. निकोलस 113 और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर नाबाद थे. फिलिप्स ने शानदार शतक लगाया. वह 216 गेंदों पर 118 रन बनाकर आउट हुए. फिलिप्स और निकोलस ने छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी की.
फिलिप्स का विकेट गिरने के बाद भी निकोलस ने एक छोर थामे रखा और नाथन स्मिथ (14) के साथ सातवें विकेट के लिए 32, काइल जैमिसन (11) के साथ आठवें विकेट के लिए 25 और जैकब डफी (4) के साथ दसवें विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 368 रन तक पहुंचाया. हेनरी निकोलस 335 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, आकाशदीप ने 3 विकेट, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया. वॉशिंगटन सुंदर को विकेट नहीं मिला.